कैलाश विजयवर्गीय ने वृद्ध आश्रम में मनाया रक्षाबंधन (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मनाया रक्षाबंधन, चीनी के बढ़ते दाम पर भी दिया बड़ा बयान

Kailash Vijayvargiya Statement: इंदौर के वृद्ध आश्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने वृद्धो के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया, इस दौरान चीनी के बढ़ते दामों पर कहा कि 40 से अधिक उम्र के लिए चीनी नुकसानदायक।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Kailash Vijayvargiya Celebrates Raksha Bandhan: इंदौर में रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सरोकार और अपनत्व की मिसाल बनकर सामने आया। आओ बनाएं रक्षाबंधन अपनों के संग अभियान के तहत परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और आश्रम की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया।

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने चीनी की बढ़ती कीमतों, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कांग्रेस के सड़क प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रखी।

वृद्ध सेवा आश्रम में राखी मनाने पहुंचे थे कैलाश विजयवर्गीय

दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शहर के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री विजयवर्गीय ने आश्रम के बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और महिलाओं के साथ आत्मीयता से समय बिताया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह हर वर्ष दीपावली और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर आस्था वृद्ध सेवा आश्रम पहुंचकर यहां रहने वाले बेसहारा बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हैं।

चीनी के बढ़ते दामों पर भी खुलकर बोले कैलाश विजयवर्गीय

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चीनी का अधिक सेवन वैसे भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद मेडिकल साइंस और विशेष रूप से आयुर्वेद भी लोगों को चीनी से दूरी बनाने की सलाह देता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी जरूर हुई थी, लेकिन अब दाम कम होने लगे हैं। जो चीनी 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, वह अब करीब 60 रुपये प्रति किलो के आसपास आ गई है।

ट्रंप फूफा का कोई भरोसा नहीं है- कैलाश विजयवर्गीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वीजा संबंधी फैसलों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ट्रंप फूफा का कोई भरोसा नहीं है, सुबह कुछ कहते हैं और शाम को कुछ और, इसलिए उनके किसी भी बयान पर अभी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा

कांग्रेस के खराब सड़कों के प्रदर्शन पर कसा तंज

इंदौर शहर में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस द्वारा कीचड़ में बैठकर किए गए विरोध प्रदर्शन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को बैठना ही है तो केवल खराब सड़कों पर ही क्यों, शहर की अच्छी और आदर्श सड़कों पर भी जाकर उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां सड़कें खराब हैं वहां सुधार का कार्य होगा, लेकिन कांग्रेस को अच्छी सड़कों की भी सराहना करनी चाहिए।

इंदौर को हरित क्रांति में भी नंबर वन बनाना है लक्ष्य

इसके साथ ही मंत्री ने शहर में चल रहे पौधारोपण अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर बन चुका है और अब सभी का लक्ष्य इंदौर को देश का सबसे हरित यानी ग्रीन इंदौर बनाना होना चाहिए।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो