- Hindi News »
- Religion »
- Mahakal Temple Darshan Online Booking Process Ujjain
Mahakal Temple Online: महाकाल मंदिर में दर्शन की ऑफलाईन एप्लीकेशन बंद, अब सिर्फ़ ऑनलाइन सुविधा
- Written By: सीमा कुमारी
Mahakal Temple Latest Update:महाकाल मंदिर में अब दर्शन के लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद कर दी गई है। श्रद्धालुओं को अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बुकिंग करनी होगी।

महाकाल मंदिर( सौ.सोशल मीडिया)
Mahakal Temple Online Darshan Booking: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली धाम माना जाता है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में स्थित है, जो प्राचीन काल से ही धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र रहा है।
महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ऑफलाइन अनुमति पूरी तरह बंद कर दी गई है और श्रद्धालुओं को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।
अब तक भस्म आरती के लिए 300 श्रद्धालुओं को निःशुल्क ऑफलाइन परमिशन (Mahakal Temple Online Darshan) मिलती थी। जिसके लिए 6-7 घंटे कतार में इंतजार करना पड़ता था। अब यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
बर्बरीक कौन थे? महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा की कथा, इतिहास, वरदान और खाटू श्याम से संबंध
Purnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें
Ujjain News: महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी पर शिकंजा, उज्जैन पुलिस ने बंद कराईं 11 फर्जी वेबसाइटें
अब एक दिन पूर्व महाकाल मंदिर (Mahakal Temple)की भस्म आरती की तत्काल बुकिंग वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ पर सुबह 8 बजे पोर्टल खुलने पर की जा सकेगी।
अर्थात आपको शुक्रवार के लिए बुकिंग करनी है, तो गुरुवार सुबह 8 बजे पोर्टल खुलते ही बुकिंग करनी होगी।
अब नई व्यवस्था में:
- -सभी परमिशन ऑनलाइन ही मिलेंग।
- -मुफ्त प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
- -हर श्रद्धालु को शुल्क देकर ही दर्शन मिलेंगे।
- -रोज सिर्फ 300 श्रद्धालुओं को तत्काल बुकिंग मिलेगी।
- -प्रति व्यक्ति 200 रुपए शुल्क देना होगा।
- -जो पहले बुकिंग करेगा, उसे पहले मौका मिलेगा।
- इसका मतलब है कि अब समय पर बुकिंग करना बहुत जरूरी हो गया है।
पहले से योजना बनाना जरूरी
अब एडवांस बुकिंग के नियम भी बदल गए हैं। पूर्व में 3 महीने पहले बुकिंग होती थी। यह अब सिर्फ 1 महीने पहले ही की जा सकेगी। इसलिए श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा पहले से तय करनी होगी।
यह भी पढ़ें-Budh Pradosh Vrat: आज है बुध प्रदोष, प्रदोष काल की इस मुहूर्त में करें पूजा, महिमा जानिए
संध्या और शयन आरती भी अब ऑनलाइन
बताया जा रहा है कि, महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की तरह अब संध्या और शयन आरती को भी ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ दिया गया है।
अन्य आरतियों के लिए भी शुल्क
मंदिर में पहले ही संध्या आरती व शयन आरती के लिए 250 रुपए की ऑनलाइन बुकिंग लागू की जा चुकी है।
हालांकि सामान्य (चलित) दर्शन अभी भी निःशुल्क हैं।
Mahakal temple darshan online booking process ujjain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














