जप्त सिलेंडर के साथ प्रशासन की टीम (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन की टीम ने जप्त किये 17 सिलेंडर

Illegal LPG इंदौर में खाद्य विभाग ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

अंशुल मुकाती

indore Illegal LPG Cylinder Racket Busted: इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, रिफिलिंग और बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण दल ने सागौर कुटी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और कारोबार करते हुए पकड़ा गया।

सागौर कुटी में मारा छापा

खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी एन.एस. मुवेल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकुर गुप्ता और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे की संयुक्त टीम ने धर्मकुंज गेट के पास स्थित एक परिसर पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिसर में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण और कारोबार किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 17 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

जांच में अवैध कारोबार गुलाब शाह द्वारा संचालित पाया गया। खाद्य विभाग ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी रहेगी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि घनी आबादी और आवासीय क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर सुरक्षा खतरा भी है। ऐसे मामलों पर प्रशासन की लगातार नजर है और जिलेभर में अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढें:

लोगों से की सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, रिफिलिंग या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। प्रशासन का उद्देश्य जनसुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध गैस कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा