जब्त शराब के साथ डीजीजीआई और आबकारी अधिकारी  (फोटो सोर्स - नवभारत लाइव)
इंदौर

अवैध शराब के खिलाफ MP सरकार और प्रशासन ने कसी कमर; इंदौर में 3 करोड़ की खेप जब्त

Indore Illegal Liquor Consignment Seizure: इंदौर में आवकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। अवैध शराब होने की आशंका के चलते किया गई यह बड़ी कार्रवाई।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार पेटी अवैध शराब जब्त।

  • नकली शराब होने की आशंका, सागर लैब में होगी जांच।

  • इंदौर शहर से दूसरे राज्यों में भेजी जा रही थी शराब।

Indore Excise Department Raid Illegal Liquor Seize: इंदौर में डीजीजीआई और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3000 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

टीम को आशंका है कि शराब नकली हो सकती है। इसकी पुष्टि के लिए शराब के सैंपल जांच हेतु सागर स्थित लैब भेजे गए हैं।

डुप्लीकेट गुटखा पकड़ने पहुंची टीम को मिला शराब का जखीरा

जानकारी के मुताबिक, डीजीजीआई की टीम को सूचना मिली थी कि इंदौर बायपास स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट गुटखा पाउच रखे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची थी। यहां जांच के दौरान एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में शराब मिली। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब जब्त की गई।

दूसरे राज्यों में भेजी जानी थी शराब

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंदौर शहर में जब्त की गई शराब को दूसरे राज्यों में भेजे जाने की तैयारी थी। हालांकि, शराब कहां से लाई गई थी, इसे किन राज्यों में भेजा जाना था और इस पूरे मामले के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। टीम इस खेप से जुड़े दस्तावेजों और परिवहन संबंधी जानकारी की भी पड़ताल कर रही है।

नकली शराब होने की आशंका, सागर लैब में होगी जांच

कार्रवाई के दौरान मिली शराब को लेकर टीम को आशंका है कि यह नकली हो सकती है। इसी के चलते शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए सागर स्थित लैब भेजे गए हैं। लैब की रिपोर्ट से शराब की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक प्रकृति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल शराब के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तीन करोड़ की शराब जब्ती से खड़े हुए सवाल

करीब 3000 पेटी शराब और लगभग 3 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की इस खेप की बरामदगी ने अवैध शराब के भंडारण और दूसरे राज्यों में परिवहन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब जांच में यह पता लगाना अहम होगा कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब गोदाम तक कैसे पहुंची और इसे दूसरे राज्यों में भेजने के पीछे किसका नेटवर्क काम कर रहा था।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी