अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, TPS-4 क्षेत्र में 20 अवैध कब्जे ध्वस्त, तैनात रहा भारी पुलिस बल

Indore Municipal Corporation Action: इंदौर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की। TPS-4 क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 20 अवैध कब्जे हटाए गए। निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रीतेश जैन

Indore Encroachment Action: इंदौर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। टीपीएस-4 क्षेत्र में नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और निगम का अमला सुबह से ही मौके पर पहुंच गया था।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई मास्टर प्लान प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण को लेकर की गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को पहले चिन्हित किया गया था, जिसके बाद नोटिस प्रक्रिया पूरी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से कई पक्के और अस्थायी निर्माण तोड़े गए। इलाके में किसी प्रकार के विरोध या अव्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। ड्रोन कैमरे से पूरे अभियान की मॉनिटरिंग भी की गई, ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके और किसी प्रकार की स्थिति पर तुरंत नजर रखी जा सके।

अवैध कब्जों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शहर के मास्टर प्लान के तहत जिन परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, उनमें बाधा बनने वाले अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक सड़क निर्माण का कार्य आगे इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होगा और आसपास के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। इंदौर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन स्थानों पर मास्टर प्लान के कार्य प्रस्तावित हैं, वहां चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान