IDA ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

IDA के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, राहुल गांधी के कार्यक्रम के किराए पर उठाए सवाल, 7 दिन का अल्टीमेटम

Indore Congress News : इंदौर में IDA कार्यालय का कांग्रेस ने घेराव किया। राहुल गांधी के कार्यक्रम के किराए और विजय नगर में BJP के आयोजन पर सवाल उठाते हुए सात दिन में जवाब देने का अल्टीमेटम दिया।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore IDA Congress Protest : इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर और सीढ़ियों पर बैठकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले धरने में नेताओं ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए लिए जाने वाले किराए की जानकारी मांगी।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के गैर-राजनीतिक कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के आयोजन के लिए IDA की ओर से करीब 14 लाख रुपये किराया लिए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि इसी स्थान पर पटाखा दुकानों के लिए कितना किराया निर्धारित किया गया है। इस पर IDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि पटाखा दुकानों का किराया अभी तय किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि जब किराया निर्धारित नहीं हुआ है, तो वहां दुकानें लगनी कैसे शुरू हो गईं। कांग्रेस ने इस मामले में प्राधिकरण से स्पष्ट जवाब मांगा।

विजय नगर में भाजपा के कार्यक्रम पर भी सवाल

इंदौर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने विजय नगर में दो दिन पहले आयोजित भाजपा के कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने पूछा कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्राधिकरण ने कितना किराया वसूला था।

CE0 ने कार्यक्रम को बताया सरकारी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े ने कार्यक्रम को सरकारी बताया। इस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आपत्ति जताते हुए पूछा कि कार्यक्रम को सरकारी किस आधार पर माना गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या वहां सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी या लोगों को योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई थी। कांग्रेस का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी इन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

सीईओ से बातचीत के बाद भी जारी रहा विरोध

प्रदर्शन के अंत में IDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने उनसे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए लिए जाने वाले किराए को लेकर सवाल किए। हालांकि, अधिकारियों के जवाबों से संतुष्ट नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा। कांग्रेस नेताओं ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की।

सात दिन का अल्टीमेटम, दोबारा घेराव की चेतावनी

इंदौर कांग्रेस ने IDA को सवालों के जवाब देने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो कांग्रेस कार्यकर्ता दोबारा प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करेंगे। विरोध के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पुतला जलाकर नाराजगी जताई।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?