कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

अवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

Husband Wife And Lover Death: इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुदकुशी कर ली। पति ने सुसाइड नोट में पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। इधर महिला की प्रेमी ने भी खंडवा जाकर आत्महत्या कर ली।

प्रीतेश जैन

Indore Murder Suicide Case: इंदौर के मेघदूत नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और आत्महत्या के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। रविवार सुबह जहां पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी, वहीं उसी रविवार की शाम इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी और महिला के प्रेमी सतीश सावले ने भी खंडवा में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम जब तक उसे गिरफ्तार कर पाती, उससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मेघदूत नगर निवासी हल्केवीर पटेल को अपनी पत्नी रोशनी पटेल के चरित्र पर शक था। रविवार सुबह दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि हल्केवीर ने पहले रोशनी को जबरन जहर खिलाने का प्रयास किया। जब रोशनी ने इसका कड़ा विरोध किया, तो हल्केवीर ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की जान लेने के बाद हल्केवीर ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में लिखी वजह

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें हल्केवीर ने लिखा कि उसकी पत्नी रोशनी का सतीश सावले से प्रेम संबंध था और इसी धोखे के कारण वे दोनों अपनी जान दे रहे हैं। नोट में आरोप लगाया गया कि सतीश ने हल्केवीर को पीथमपुर बुलाकर अपने साथियों के साथ बेरहमी से पीटा था। इसके बाद, हल्केवीर पुलिस में शिकायत न कर दे, इस डर से सतीश ने खुद बेटमा थाने जाकर हल्केवीर के खिलाफ मारपीट की झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी थी।

साली को सौंपी बेटी की जिम्मेदारी

इंदौर सुसाइड मामले में रोशनी की बहन के अनुसार, रोशनी और सतीश पिछले दो साल से संपर्क में थे। करीब डेढ़ साल पहले हल्केवीर को इस संबंध की भनक लगी थी, जिसके बाद से ही घर में लगातार तनाव बना हुआ था। सुसाइड नोट में हल्केवीर ने अपनी मासूम बेटी की जिम्मेदारी साली को सौंपने और संपत्ति बेटी के 18 साल के होने पर उसे देने की बात लिखी है।

परिजनों से मिलने के बाद कर ली खुदकुशी

हीरानगर थाना टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी सतीश सावले के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने पीथमपुर स्थित उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन दंपति की मौत की खबर मिलते ही सतीश मोबाइल बंद कर फरार हो गया। भागकर वह खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र स्थित अपने गांव घाटाखेड़ी पहुंचा। वहां परिवार से मिलने के बाद उसने जहर खा लिया। ग्रामीणों ने उसे बेसुध हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत