जिला जेल के बाहर हाथ से प्लास्टर हटाते दिखे आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

घायल आरोपी जेल पहुंचते ही हुए ठीक, जेल के बाहर से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल

Viral Video: इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपियों की हालत को लेकर संदेह जताया गया है,वहीं पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगे है।

अंशुल मुकाती

Indore Hira Nagar Police Action Questioned: इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जून महीने की रैंकिंग में जो थाना प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान पर रहा, अब उसी थाने की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों के साथ कथित व्यवहार को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

वायरल वीडियो से उठे सवाल

मामला हीरा नगर क्षेत्र में हुई कार तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ मारपीट की, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। हालांकि जिला जेल में आरोपियों को दाखिल किए जाने के दौरान सामने आए एक वीडियो ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है।

जेल के बाहर बदली तस्वीर

फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि जिन आरोपियों को पहले पुलिसकर्मियों के सहारे लंगड़ाते हुए ले जाया जा रहा था, वही जेल के बाहर सामान्य रूप से चलते नजर आए। वीडियो में कुछ आरोपी अपने हाथों पर बंधी पट्टियां स्वयं निकालकर फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

रिश्वत वसूली का भी आरोप

वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से 20 हजार रूपए की अवैध वसूली की। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इंदौर पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढें:

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि वीडियो और आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला हीरानगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। अब सभी की नजर पुलिस विभाग की जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता