पुलिस ने बच्ची को किया बरामद फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर में बच्ची के अपहरण का मामला: मां के पूर्व परिचित ने किया किडनैप, पुलिस ने 4 घंटे में छुड़ाया

Indore Crime News : इंदौर के हीरानगर में बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया। पुलिस ने उज्जैन रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और करीब 4 घंटे में बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Girl Kidnapping Case : इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां के पूर्व परिचित आकाश माहोर ने घर के पास से बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर लिया। आरोपी बच्ची को सफेद रंग की एक्टिवा पर लेकर उज्जैन की ओर निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी और करीब चार घंटे के भीतर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आकाश माहोर पिछले करीब दो साल से उसे फोन कर परेशान कर रहा था। महिला के मुताबिक, आरोपी उस पर पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहा था और रकम नहीं देने पर जान से मारने तथा बेटी का अपहरण करने की धमकी देता था।

काम से लौटते समय बेटी को ले जाते देखा

इंदौर पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को महिला रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने घर के पास आरोपी को अपनी बेटी को एक्टिवा पर ले जाते हुए देखा। महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह बच्ची को लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बनाई टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए हीरानगर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बच्ची और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बच्ची को लेकर उज्जैन की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उज्जैन जाने वाले रास्तों पर आरोपी की तलाश तेज कर दी और संभावित मार्गों पर घेराबंदी की।

उज्जैन रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

पुलिस टीम ने उज्जैन जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी आकाश माहोर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया। इसके बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अपहरण की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

ग्वालियर निवासी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की पहचान आकाश पिता महेश माहोर, निवासी ग्वालियर जिले के रूप में की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID