हिंगोट युद्ध फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर के गौतमपुरा में हुआ परंपरागत हिंगोट युद्ध, जलते हिंगोट से भिड़े दो दल, 17 लोग घायल

Gautampura traditional Hingot war : इंदौर के गौतमपुरा में दीपावली के दूसरे दिन पारंपरिक हिंगोट युद्ध हुआ। दो दलों ने जलते हिंगोट से मुकाबला किया। आयोजन में 17 लोग घायल हुए, तीन की हालत गंभीर बताई गई।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • इंदौर के गौतमपुरा में धूप पड़वा पर हुआ पारंपरिक हिंगोट युद्ध।

  • दो दलों ने जलते हुए हिंगोट से एक-दूसरे पर किए वार।

  • आयोजन के दौरान करीब 17 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर।

17 people injured in Indore Hingot Yudh : इंदौर जिले के गौतमपुरा में दीपावली के दूसरे दिन धूप पड़वा पर सदियों पुरानी हिंगोट युद्ध की परंपरा निभाई गई। इस अनूठे आयोजन में दो दल आमने-सामने आए और एक-दूसरे पर जलते हुए हिंगोट से हमला किया। परंपरा के मुताबिक इस युद्ध में न कोई विजेता होता है और न कोई पराजित। इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है।

गौतमपुरा में आयोजित हिंगोट युद्ध को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। परंपरा के अनुसार दोनों दलों के लोग जलते हुए हिंगोट लेकर मैदान में उतरे और एक दूसरे पर वार किए। इस अनूठे आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर साल की तरह इस बार भी धूप पड़वा पर परंपरा का निर्वहन किया गया।

सुरक्षा के लिए CCTV और ड्रोन से निगरानी

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मैदान में जगह जगह CCTV कैमरे लगाए गए थे, जबकि ड्रोन के जरिए भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी गई। दर्शकों को जलते हिंगोट की चपेट से बचाने के लिए मैदान के आसपास ऊंची जालियां लगाई गई थीं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

हिंगोट युद्ध में 17 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बावजूद हिंगोट युद्ध के दौरान करीब 17 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार अलग अलग स्थानों पर एंबुलेंस तैनात की थीं। इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं।

विधायक मनोज पटेल भी आयोजन में पहुंचे

गौतमपुरा की इस पारंपरिक विरासत को देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल भी पहुंचे। उनके साथ प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे आयोजन के दौरान मौजूद रहे। हिंगोट युद्ध को स्थानीय लोग केवल मुकाबला नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक पहचान और भाईचारे की परंपरा मानते हैं।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन