कॉलेज के बाहर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता (फोटो सोर्स - नवभारत लाइव)
इंदौर

इंदौर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबा पर हंगामा; मुस्लिम युवकों की मौजूदगी का आरोप

Indore Garba Dispute: इंदौर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के कॉलेज में गरबों के आयोजन को लेकर जमकर हंगामा। मुस्लिम युवकों की मौजूदगी का दावा, बजरंग दल ने जमकर की नारेबाजी।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • रीना बोरासी सेतिया के कॉलेज में गरबा आयोजन पर विवाद, बजरंग दल ने किया विरोध

  • बिना अनुमति गरबा कराने का आरोप, कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी का दावा

  • रीना सेतिया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में बहस, मौके पर पहुंची पुलिस

  • कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का किया पाठ

Indore College Garba Controversy: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के कॉलेज में आयोजित गरबा कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में हो रहे गरबा आयोजन पर आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

बजरंग दल का आरोप था कि कॉलेज में बिना अनुमति गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसके साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों के शामिल होने की सूचना मिलने का दावा भी किया। विरोध और हंगामे के बीच पुलिस को मौके पर जाकर मोर्चा संभालना पड़ा।

बिना अनुमति गरबा आयोजन का आरोप

जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के इंदौर विभाग मंत्री के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के कॉलेज में बिना अनुमति गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आयोजन को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े नियमों और अनुमति की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों के शामिल होने की सूचना मिलने का दावा करते हुए विरोध जताया।

दोनों पक्षों में जमकर हुई बहस

गरबा कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल के विरोध के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। विरोध के बीच गरबा आयोजन के विवाद के चलते मौके पर रीना सेतिया भी पहुची, जिनकी हिन्दू संघठन के कार्यकर्ताओ से जमकर बहस भी हुई। हालांकि, कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

कॉलेज प्रबंधन को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ

विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन को सद्बुद्धि प्रदान करने की बात कहते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

रीना बोरासी सेतिया और कार्यकर्ताओं के बीच बहस

घटना की सूचना मिलने पर तिलक नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला कांग्रेस की मध्य प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखी।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम

ज्ञानू भाई, इतना काफी नहीं... इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाइए, वेणुगोपाल का ज्ञानेश कुमार पर हमला

CJP Protest: दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?