इंदौर में सब्जी दुकानों को हटाने के दौरान जमकर हंगामा फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर में फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी को लेकर फिर बवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने कर्मचारी को मारा थप्पड़

Indore Municipal Corporation Action : इंदौर में फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी दुकानों को हटाने का विरोध हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी को लेकर फिर विवाद गरमाया।

  • फ्लाईओवर के नीचे दुकानें हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध।

  • दुकानें हटाने पहुंची निगम की टीम के साथ मारपीट।

  • नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत कई नेता पुलिस हिरासत में।

Indore Footi Kothi Vegetable Market Controversy : इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी दुकानों को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। फ्लाईओवर के नीचे सब्जी दुकान लगाने की जिद पर अड़े विक्रेताओं और नगर निगम की टीम के बीच जमकर विवाद हुआ।

कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम को सब्जी विक्रेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम अधिकारी थप्पड़ जड़ दिया।

निगम के कर्मचारियों से मारपीट

इंदौर नगर निगम की टीम जब फ्लाईओवर के नीचे लग रही दुकानों को हटाने पहुंची तो सब्जी विक्रेताओं ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि निगम के एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। आक्रोशित विक्रेताओं ने जमकर नारेबाजी की और सड़क पर सब्जियां फेंकने के साथ निगम कर्मचारियों और पुलिस की ओर भी सब्जियां फेंकी।

नेता प्रतिपक्ष ने कर्मचारी को मारा थप्पड़

फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए। यहां नगर निगम की कार्रवाई को लेकर नेताओं और प्रशासनिक अमले के बीच तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया। इस दौरान जब नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को हटाया जा रहा था तो उन्होंने नगर निगम कर्मचारी को थप्पड़ भी मार दिया, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

नगर निगम ने दिया FIR के लिए आवेदन

इस पूरे मामले में नगर निगम अधिकारियों की तरफ से पुलिस को भी एक आवेदन दिया गया है, जिसमें की हंगामा करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि हंगामा करने वाले चार लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता भी शामिल हैं।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास