इंदौर की तीनों बच्चियों की हुई मौत फोटो सोर्स नवभारत
इंदौर

बेटमा में फूड पॉइजनिंग से 3 बच्चियों की मौत! दो ने इंदौर तो एक ने इटारसी में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Indore Food Poisoning Three Sisters Death: इंदौर के बेटमा में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई। मामले में अब पुलिस ने जांच शुरू की है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Food Poisoning Case In Indore: इंदौर में रहने वाले एक परिवार की तीन बेटियों की फूड पॉइजनिंग के बाद मौत का मामला सामने आया है। तीनों बच्चियों की तबीयत खाना खाने के बाद बिगड़ी थी। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चियों की इंदौर और एक की इटारसी में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पीथमपुर की निजी कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र सिंह अपनी तीन बेटियों के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र ने रात करीब 2 बजे बेटियों के साथ दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी। खाना खाने के बाद तीनों बच्चियों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए।

5, 8 और 10 साल की थीं तीनों बच्चियां

मृत बच्चियों की उम्र 5, 8 और 10 वर्ष बताई गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चियों ने इंदौर में दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी बच्ची को उसके माता-पिता छत्तीसगढ़ स्थित अपने पैतृक निवास ले जा रहे थे।

रास्ते में बिगड़ी तीसरी बच्ची की हालत

छत्तीसगढ़ जाते समय तीसरी बच्ची की रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ा।

बिना पोस्टमार्टम सौंपे गए शव

जानकारी के अनुसार, इंदौर के अस्पताल में दोनों बच्चियों के शवों का बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले में फूड पॉइजनिंग को बच्चियों की मौत की वजह बताया जा रहा है। फिलहाल इंदौर पुलिस मौत की जांच कर रही है।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव