इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को स्वाच्छता सर्वेक्षण में मिला दूसरा स्थान (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी देश में दूसरे स्थान पर, राजवाड़ा पर पर देखा गया लाइव कार्यक्रम

Indore Depalpur Milestone: इंदौर-देपालपुर की जोड़ी बनी देश की दूसरी सबसे स्वच्छ जोड़ी। स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई रहा नंबर-1, राजवाड़ा पर जमकर हुई आतिशबाजी।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को देश में दूसरा स्थान मिला।

  • सबसे स्वच्छ जोड़ी की श्रेणी में इंदौर और देपालपुर ने हासिल की उपलब्धि।

  • इस बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब नवी मुंबई के नाम रहा।

  • राजवाड़ा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।

Indore Depalpur Duo Ranks Second In Cleanliness Survey: स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले इंदौर को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में एक नई उपलब्धि हासिल हुई है। दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को देश की सबसे स्वच्छ जोड़ी की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।

वहीं देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब इस बार नवी मुंबई ने अपने नाम किया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर किया गया, जहां पुरस्कार की घोषणा होते ही जश्न का माहौल बन गया।

राजवाड़ा पर चल रहा था कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

दरअसल, दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह पर इंदौरवासियों की निगाहें टिकी हुई थीं। ऐतिहासिक राजवाड़ा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में इंदौर और देपालपुर को देश की सबसे स्वच्छ जोड़ी की श्रेणी में दूसरा स्थान मिलने की घोषणा हुई। हालांकि, देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब इस बार नवी मुंबई को मिला।

इंदौर को पुरस्कार मिलने पर जमकर हुई आतिशबाजी

वहीं जैसे ही इंदौर और देपालपुर के नाम की घोषणा हुई, प्रसिद्ध राजवाडा पर मौजूद लोगों में उत्साह छा गया। जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल-ताशों की गूंज के बीच स्वच्छता में मिली उपलब्धि का जश्न मनाया गया।

शहरवासियों ने स्वच्छता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया

इंदौर शहर को भले ही इस बार सबसे स्वच्छ शहर का पहला स्थान नहीं मिला, लेकिन शहरवासियों ने मिली उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए स्वच्छता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई