इंदौर रेलवे स्टेशन (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

लैंडस्लाइड का असर: इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 27 जुलाई तक रद्द, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Rail Update: लैंडस्लाइड के कारण इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 27 जुलाई तक निरस्त कर दी गई है, जबकि कई अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यात्रियों से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गयी है।

अंशुल मुकाती

Indore–Daund Express Cancelled: दक्षिण-पूर्व रेलवे के भुसावल मंडल में टकवानी –मंकी हिल रेलखंड पर हुए लैंडस्लाइड के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। सबसे अधिक असर इंदौर-दौंड रेल मार्ग पर पड़ा है, जहां इंदौर-दौंड एक्सप्रेस को 27 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

इंदौर-दौंड एक्सप्रेस तीन दिन रहेगी निरस्त

रेलवे के अनुसार 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 25, 26 और 27 जुलाई को इंदौर से रवाना नहीं होगी। वहीं 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस 25, 26, 27 और 28 जुलाई तक दौंड से संचालित नहीं की जाएगी। ट्रेन निरस्त होने से इंदौर, पुणे और दौंड के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 20992 दौंड-अजमेर एक्सप्रेस, 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस, 26 जुलाई और 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस, 25 जुलाई अब दौंड–मनमाड–जलगांव–भुसावल–सूरत मार्ग से संचालित होंगी। इससे यात्रियों के यात्रा समय में भी बदलाव संभव है।

यह भी पढें:

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें। प्रभावित रेलखंड पर मरम्मत और सुरक्षा कार्य जारी हैं। सामान्य परिचालन बहाल होने तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव जारी रह सकता है। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात सामान्य होने के बाद ही नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू