राजवाडा पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्त्ता  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के पिछड़ने का आरोप लगाकर राजवाड़ा पर झांझ-मंजीरे बजाकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Indore Congress Protest: इंदौर में कांग्रेस ने सोए हुए महापौर और निगम अधिकारियों को जगाने के लिए राजवाडा पर प्रदर्शन किया, कांग्रेस ने कहा की महापौर को पनौती कहने के पीछे पर्याप्त कारण है।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के पहले स्थान पर नहीं रहने की चर्चा से सियासत तेज।

  • कांग्रेस ने भाजपा परिषद और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ प्रदर्शन किया।

  • राजवाड़ा पर झांझ-मंजीरे बजाकर नगर निगम अधिकारियों को जगाने की कोशिश।

Congress Targets Indore Mayor: स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों में इंदौर को इस बार पहला स्थान नहीं मिलने की चर्चा के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। लगातार आठ साल तक स्वच्छता में देशभर में शीर्ष स्थान पर रहने वाले इंदौर के जोड़ी में पिछड़ने को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम की भाजपा परिषद और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर की बदहाल व्यवस्थाओं और स्वच्छता के गौरव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के सामने झांझ-मंजीरे बजाकर प्रदर्शन किया।

स्वच्छता के गौरव पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने महापौर को घेरा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि इंदौर को विरासत में स्वच्छता का गौरव मिला था, लेकिन मौजूदा महापौर और नगर निगम की परिषद इसे संभालने में नाकाम रही। आठ साल तक देश में स्वच्छता का बेताज बादशाह रहने वाला इंदौर इस बार स्वच्छ जोड़ी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि सुपर लीग में भी शहर को कोई स्थान नहीं मिला। चौकसे ने इसे शहर के नागरिकों के लिए निराशाजनक बताते हुए महापौर और निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

झांझ-मंजीरे बजाकर जताया विरोध, लोगों ने भी लिया हिस्सा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा पर भजन-कीर्तन करते हुए झांझ-मंजीरे बजाए। चौकसे का कहना था कि महापौर और निगम के अधिकारी नींद में सो रहे हैं, इसलिए उन्हें जगाने के लिए ये अनूठा प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, निगम प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली सुधारे और शहर को दोबारा नंबर वन बनाने के लिए काम करे। प्रदर्शन के दौरान राजवाड़ा क्षेत्र में मौजूद कई आम नागरिक भी आंदोलन में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि स्वच्छता के मामले में शहर की रैंकिंग गिरने से आम लोगों में भी नाराजगी है।

'महापौर को पनौती कहना हकीकत बताना है'

प्रदर्शन के दौरान चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पनौती कहने के अपने बयान का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि महापौर बनने के बाद पटेल नगर हादसे में 36 लोगों की मौत हुई। इसके बाद भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना में भी 36 लोगों की मौत हुई। अब इंदौर में करीब 40 साल बाद पानी के संकट जैसी स्थिति बन रही है। चौकसे ने इन घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि महापौर को पनौती कहना उनके मुताबिक हकीकत बताना है।

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला