इंदौर कांग्रेस का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर: चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की

Indore Collector Office Protest : इंदौर में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। SIR, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Congress Protest : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को इंदौर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।

रैली लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी

इंदौर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर में रैली निकालते हुए इंदौर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में फैसले लेने की प्रक्रिया और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। SIR को लेकर भी पार्टी नेताओं ने अपनी आपत्तियां सामने रखीं।

SIR और मतदाता सूची का मुद्दा उठाया

प्रदर्शनकारियों ने चुनावी राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया का मुद्दा उठाते हुए मतदाता सूची में होने वाले बदलावों में पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मतदाता सूची से नाम हटाने या जोड़ने की प्रक्रिया संवेदनशील है और इससे जुड़े फैसलों की जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आनी चाहिए। कांग्रेस देशभर में SIR को लेकर चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग कर रही है।

ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग दोहराई।

बैरिकेडिंग के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया।

केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर चुनाव आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप के आरोप लगाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े संस्थानों की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। भाजपा ने दूसरी ओर कांग्रेस के ऐसे आरोपों को राजनीतिक विरोध के तौर पर खारिज किया है।

इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

इंदौर कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी ने SIR, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। इंदौर का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस देशभर में इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता