सज्जन सिंह वर्मा (सोर्स- नवभारत लाइव)
इंदौर

इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां

Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में जीत के बाद इंदौर में कांग्रेस का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार जश्न, सज्जन सिंह वर्मा और चिंटू चौकसे ने बांटी मिठाई।

सजल रघुवंशी

Congress Celebration Indore Datia By Election Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इंदौर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की खुशी साझा की। कांग्रेस नेताओं ने इस जीत को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत बताते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया जीत का जश्न

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। उन्होंने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, आतिशबाजी की और लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन का प्रतीक बताया।

सज्जन वर्मा ने भाजपा और नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि दतिया उपचुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम था और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने सही समय पर सही फैसला लिया और कांग्रेस पर भरोसा जताया। वर्मा ने इस जीत को पीतांबरा माई का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की निष्ठा की जीत बताया। उन्होंने भाजपा और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दतिया के नतीजे भाजपा के लिए बड़ा संदेश हैं और कम मतदान प्रतिशत भी पार्टी के लिए चिंता का विषय है।

यह कार्यकर्ताओं की जीत है- चिंटू चौकसे

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में काम किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।

यह भी पढ़ें: मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच

वहीं, सज्जन सिंह वर्मा ने युवाओं के हालिया आंदोलनों और उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जब युवा किसी दिशा में खड़े होते हैं, तो राजनीति भी उसी दिशा में आगे बढ़ती है। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जीत आने वाले चुनावों में भी पार्टी के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत बनेगी।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना