कांग्रेस प्रवक्ता अमित हार्डिया पर FIR फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
इंदौर

चोइथराम अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान हंगामा, शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया पर FIR दर्ज

Choithram Hospital Family Dispute: इंदौर के चोइथराम अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान परिजनों में विवाद और मारपीट हुई। अमित हार्डिया की शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ FIR दर्ज।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlight:

  • इंदौर के चोइथराम अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान परिजनों के बीच विवाद।

  • गर्म पानी से झुलसे बच्चे को भर्ती कराने के बाद शुरू हुई कहासुनी।

  • अमित हार्डिया ने लोकेश पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

  • राजेंद्र नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज की FIR।

  • बीजेपी प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए आरोप।

Lokesh Hardia FIR in Indore : इंदौर शहर के चोइथराम अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। गर्म पानी से झुलसे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों के बीच उसकी देखभाल को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

मामले में शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नहाते समय गर्म पानी से झुलसा बच्चा

जानकारी के मुताबिक, सुमित हार्डिया का बेटा आराध्य नहाते समय गर्म पानी से झुलस गया था। इसके बाद सुमित अपनी पत्नी के साथ उसे इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर सुमित के साले लोकेश हार्डिया भी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचने लगे।

बच्चे की देखभाल को लेकर परिजनों में कहासुनी

बताया जा रहा है कि सुमित के भाई अमित हार्डिया अस्पताल पहुंचे और बच्चे की मां से उसकी देखभाल को लेकर सवाल करने लगे। इसी बात पर लोकेश और अमित के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लोकेश ने अमित के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

अमित की शिकायत पर लोकेश के खिलाफ FIR

घटना के बाद अमित हार्डिया ने राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोकेश हार्डिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

घटना को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस संगठन और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संगठन में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। यादव ने अपने बयान में कासलीवाल और राहुल जायसवाल का भी उल्लेख किया और दावा किया कि दोनों जेल में हैं।

गिरफ्तारी को लेकर भी उठाए सवाल

राकेश सिंह यादव ने लोकेश हार्डिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकेश फरार हैं और पुलिस ने अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि, ये आरोप बीजेपी प्रवक्ता के बयान पर आधारित हैं। पुलिस की ओर से मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल