पुलिस की गिरफ्त में चैन स्नेचिंग के आरोपी  (फोटो सोर्स - नवभारत)
इंदौर

इंदौर में चैन स्नैचिंग का खुलासा: नशे की लत के लिए लूट करते थे आरोपी, 3 लुटेरे गिरफ्तार

Indore Crime News: इंदौर की भवरकुआ थाना पुलिस ने नशे की लत पूरी करने के लिए चैन स्नेचिंग करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Chain Snatching Case Solved: इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए सुनसान इलाकों में राहगीरों को निशाना बनाकर लूट और चैन स्नैचिंग की वारदात करते थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई करीब 24 ग्राम वजनी सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे फरियादी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। राजीव गांधी सर्विस रोड पर शुभकारज गार्डन के कॉर्नर के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। आरोपियों ने फरियादी की बाइक में लात मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उसके गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की शिकायत मिलने के बाद भंवरकुआं पुलिस ने बीएनएस में मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने आरोपियों की पहचान नीलेश पिपले, अजय बाशिन्दे और दीपक बंजारा के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक नीलेश के खिलाफ पहले से 3, अजय के खिलाफ 6 और दीपक के खिलाफ 2 अपराध दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ राजेंद्र नगर, भंवरकुआं सहित अन्य थानों में लूट, चैन स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

नशे की लत पूरी करने के लिए बनाते थे राहगीरों को निशाना

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए वे राजेंद्र नगर और भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सुनसान इलाकों में राहगीरों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

3.50 लाख रुपये का माल बरामद

इंदौर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 24 ग्राम वजनी सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने