इंदौर से चलने वाली बस में की गयी तोड़फोड़ (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

इंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

Indore Crime News:इंदौर-देवास मार्ग पर संचालित बसों में लगातार हो रही तोड़फोड़ की घटनाओं से नाराज बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर, सख्त कार्रवाई की मांग करी ।

अंशुल मुकाती

Indore Bus Operators File Complaint: इंदौर से संचालित उपनगरीय बसों में लगातार हो रही तोड़फोड़ की घटनाओं ने बस संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में कई बसों को अलग-अलग स्थानों पर निशाना बनाए जाने के बाद बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बस ऑपरेटर ने लगाए गंभीर आरोप, नामजद एफआईआर की मांग

बस यूनियन के उपाध्यक्ष एवं चौहान ट्रेवल्स के संचालक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान उनकी चार से पांच बसों में अलग-अलग चौराहों और स्थानों पर तोड़फोड़ की गई। उनका कहना है कि इन घटनाओं में कपिल सोनकर, राहुल सोनकर और उनके कुछ साथियों की भूमिका सामने आ रही है। लगातार हो रही घटनाओं से बस संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं यात्रियों में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

पुलिस कमिश्नर के पास पहुचे बस संचालक

इसी मुद्दे को लेकर बस यूनियन के पदाधिकारियों और बस संचालकों ने इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही इंदौर-देवास मार्ग पर संचालित बसों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढें:

फिर लौट रहा वसूली और दबंगई का दौर

बस संचालकों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उनका आरोप है कि एक समय इंदौर बस स्टैंड और उसके आसपास वसूली और दबंगई की घटनाएं आम थीं, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद इन पर काफी हद तक रोक लग गई थी। अब एक बार फिर बसों में तोड़फोड़ और कथित दबंगई की घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे पुराने हालात लौटने की आशंका जताई जा रही है। बस संचालकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था कायम रखी जाए, ताकि बस व्यवसाय और यात्रियों की सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध