9 से 13 जून तक इंदौर में होने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा बैठक करते हुए (फोटो सोर्स - नवभारत ) 
इंदौर

इंदौर में BRICS कृषि सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 9 से 13 जून तक होगा अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन

Indore Brics Agriculture Conference: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसके लिए बैठक ली

अंशुल मुकाती

Indore Brics Agriculture Conference: इंदौर में 9 से 13 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मेलन को लेकर कलेक्टर शिवम् वर्मा ने रेसीडेंसी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा, ट्रैफिक और अतिथि सत्कार पर विशेष फोकस

बैठक में सम्मेलन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, बिजली आपूर्ति और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के स्वागत-सत्कार सहित सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मंडी प्रबंधन, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, किसान कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कृषि नवाचार और खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन

सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा, कृषि अनुसंधान, सतत कृषि विकास, आधुनिक तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। आयोजन के दौरान तकनीकी सत्र, विशेषज्ञ चर्चाएं, प्रस्तुतियां और अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का अवसर

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि यह आयोजन इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के सामने शहर की बेहतर व्यवस्थाओं और मेहमाननवाजी की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजन स्थलों का समयबद्ध निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए, ताकि ब्रिक्स कृषि सम्मेलन का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा