इंदौर में बीजेपी धार्मिक कथा में कर रही पुराने नेताओ को याद  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में पितृपक्ष पर बीजेपी का विरासत कनेक्ट; भागवत कथा के मंच से दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

BJP Heritage Connect: इंदौर में पितृपक्ष पर बीजेपी का अनोखा विरासत कनेक्ट, भागवत कथा के मंच पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता सिंधिया समेत स्थानीय दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Indore BJP Pitru Paksha Program: पितृपक्ष में इंदौर बीजेपी अपनी राजनीतिक विरासत को याद कर रही है। भागवत कथा और श्रद्धांजलि सभा के मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर स्थानीय दिवंगत नेताओं की तस्वीरें नजर आईं, जिसके बाद अब इस आयोजन को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

दरअसल इंदौर के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा के द्वारा एक अनूठी कथा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमे बीजेपी के दिवंगत नेताओ को याद किया जा रहा है।

इंदौर में पितृपक्ष के बीच बीजेपी का विरासत कनेक्ट

पितृपक्ष की शुरुआत से पहले ही इंदौर में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक विरासत को याद करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। विधानसभा-3 में पार्टी के दिवंगत नेताओं की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा के साथ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन के बीच दिवंगत नेताओं की तस्वीरें भी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

अटल से लेकर स्थानीय नेताओं तक की तस्वीरें

आयोजन स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता सिंधिया के साथ बीजेपी के स्थानीय दिवंगत नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें विष्णु प्रसाद शुक्ला, प्रकाश सोनकर, प्रेम पटेल, उमेश शर्मा, गोविंद मालू और नरेंद्र सलूजा सहित कई नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इन तस्वीरों को संगठन की पुरानी पीढ़ी और वर्तमान कार्यकर्ताओं के बीच जुड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है।

श्रद्धांजलि के साथ संगठन की विरासत का संदेश

कार्यक्रम के संयोजक और बीजेपी पार्षद मनीष शर्मा का कहना है कि पार्टी को खड़ा करने और संगठन को मजबूत बनाने वाले नेताओं की भूमिका को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से पितृपक्ष में दिवंगत नेताओं को याद किया जा रहा है।

धार्मिक मंच, राजनीतिक विरासत और सियासत

भागवत कथा के मंच पर दिवंगत भारतीय जनता पार्टी नेताओं को श्रद्धांजलि देने के इस आयोजन ने राजनीतिक चर्चा को भी जन्म दिया है। बीजेपी की ओर से इसे अपने वरिष्ठ और दिवंगत नेताओं के योगदान को याद करने की पहल के तौर पर बताया जा रहा है, वहीं कांग्रेस ने इस आयोजन को मौजूदा राजनीतिक संदर्भ से जोड़कर सवाल उठाए हैं।बीजेपी के आयोजन पर कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेताओं को याद करना अच्छी बात है, लेकिन बीजेपी को उन वरिष्ठ नेताओं की भी सुध लेनी चाहिए, जिन्हें मार्गदर्शक मंडल के नाम पर नजरअंदाज किया जा रहा है।

पितृपक्ष में नई सियासी बहस

इंदौर शहर में पितृपक्ष के दौरान बीजेपी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक विरासत को भी सामने ला रहा है। एक तरफ भागवत कथा और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और मार्गदर्शक मंडल का मुद्दा उठाया है। ऐसे में श्रद्धांजलि के इस आयोजन के बहाने इंदौर में बीजेपी की राजनीतिक विरासत और वर्तमान संगठन को लेकर नई सियासी बहस शुरू हो गई है।

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना