अरविंदो यूनिवर्सिटी में हादसे के बाद छात्रों में मची अफरा तफरी  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों का आतंक, हमले में 20 स्टूडेंट्स घायल, 9 लोग ICU में भर्ती

Indore Bee Attack News : इंदौर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी में पटाखे की चिंगारी से मधुमक्खियां भड़क गईं और हमला कर दिया। मधुमक्खियों से जान बचाने के लिए छात्र इधर-उधर भागते नजर आए।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • इंदौर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों का हमला।

  • पटाखे की चिंगारी से भड़कीं मधुमक्खियां।

  • मधुमक्खियों के हमले में 20 स्टूडेंट्स घायल

  • 9 छात्र ICU में भर्ती।

Bee Attack on Students at Aurobindo University Indore : इंदौर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी में आयोजित एनुअल फेस्ट हार्मनी के दौरान अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सैकड़ों मधुमक्खियों ने विद्यार्थियों पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की एक चिंगारी परिसर में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते पर जा गिरी। इसके बाद छत्ते से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और वहां मौजूद विद्यार्थियों को निशाना बनाने लगीं। अचानक हुए इस हमले से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पटाखे की चिंगारी बनी हमले की वजह

जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव के दौरान जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच पटाखे की चिंगारी मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गई। छत्ता प्रभावित होते ही मधुमक्खियों का झुंड बाहर निकल आया। वहां मौजूद विद्यार्थियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मधुमक्खियों से बचने के लिए छात्र इधर-उधर भागने लगे। कुछ विद्यार्थियों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर खुद को बचाने की कोशिश की।

सिर, चेहरे और गर्दन पर मारे डंक

इस घटना में करीब 20 विद्यार्थी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए हैं। मधुमक्खियों ने विद्यार्थियों के सिर, चेहरे और गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंक मारे। हमले में घायल सभी विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

9 विद्यार्थियों को ICU में रखा गया

मधुमक्खियों के हमले में घायल विद्यार्थियों में से 9 को ICU में भर्ती किया गया है। अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के डंक लगने के कारण विद्यार्थियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से दावा किया गया है कि सभी विद्यार्थी स्वस्थ हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?