इंदौर का होलकर स्टेडियम फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

Indore T20 Match: 25 सितंबर से भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की बिक्री, छात्रों-दिव्यांगों को पहले मौका

Holkar Stadium T20 Match: इंडिया-वेस्टइंजीज T20 Indore मैच के टिकटों की बिक्री 25 सितंबर से शुरू होगी। छात्रों और दिव्यांगों के लिए 22 सितंबर से रजिस्ट्रेशन, टिकट की कीमत 1,000 से 12,500 रुपए तक होगी।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

India West Indies T20 Indore : इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट बिक्री की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने टिकट बिक्री का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार मैच के टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। क्रिकेट प्रेमियों को टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना होगा।

टिकट बिक्री में छात्रों और दिव्यांग दर्शकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंसेशन टिकटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, यदि निर्धारित कोटा इससे पहले पूरा हो जाता है तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वहीं समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आम दर्शकों के लिए टिकट खरीदने का रास्ता खुलेगा।

25 सितंबर सुबह 6 बजे से आम टिकटों की बिक्री

आम दर्शकों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू होगी। MPCA ने टिकट बिक्री के लिए डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी बनाया है। दर्शक इसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इंदौर टी-20 मुकाबले के टिकट बुक कर सकेंगे। टिकट खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी होगी।

1 हजार से 12,500 रुपए तक होगी कीमत

मैच के टिकट अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध होंगे। टिकट की शुरुआती कीमत 1,000 रुपए रखी गई है, जबकि सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपए का होगा। टिकटों की खरीद को लेकर भी सीमा तय की गई है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकेगा। इससे एक व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में टिकट बुक करने पर रोक रहेगी।

6 अक्टूबर से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। इंदौर में सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होलकर स्टेडियम में प्रस्तावित है। इंदौर के बाद सीरीज के अगले मुकाबले हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। ऐसे में इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकट बिक्री शुरू होने का इंतजार अब खत्म हो गया है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की