बुजुर्गो से मारपीट करता नाबालिग (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

नाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच

Viral Video: इंदौर के महाराणा प्एरताप नगर स्थित एक वृद्धाश्रम में नाबालिग द्वारा बुजुर्गों के साथ डंडे से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंशुल मुकाती

Indore Illegal Oldage Assault: इंदौर के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र स्थित एक कथित वृद्धाश्रम से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक नाबालिग लड़का वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों पर लाठी से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वीडियो में लाठी से मारता दिखा नाबालिग

वायरल वीडियो में नाबालिग एक के बाद एक कई बुजुर्गों पर लाठी से वार करता नजर आ रहा है। कुछ बुजुर्ग बिस्तर पर लेटे हुए हैं, जबकि कुछ बचने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि बीच-बचाव करने की कोशिश करने वालों को भी धमकाया और पीटा गया।

वृद्धाश्रम पर भी उठे सवाल

जानकारी के अनुसार यह वृद्धाश्रम महाराणा प्रताप नगर में पानी की टंकी के नीचे संचालित किया जा रहा था। इस बात की भी जांच की जा रही है की आश्रम के संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और मान्यता स्पष्ट है की नही, ऐसे में वृद्धाश्रम के संचालन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

संचालिका का दावा

वृद्धाश्रम की संचालिका का कहना है कि मारपीट करने वाला नाबालिग मानसिक रूप से कमजोर है और वह आश्रम के पास ही रहता है। उनका दावा है कि घटना के दौरान स्टाफ ने उसे रोकने का प्रयास किया था। हालांकि वायरल वीडियो के बाद उनके दावों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढें:

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और वृद्धाश्रम के संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला