कपिल आदीवाला के वीडियो मामले में नया मोड़  (सोर्स- नवभारत लाइव)
इंदौर

EXCLUSIVE: इंदौर पुलिस पर वसूली के आरोप लगाने वाले एक्टर कपिल खादीवाला का यू-टर्न, कहा- टीम से मिली थी जानकारी

Kapil Khadiwala U Turn Extortion Allegations Indore: इंदौर पुलिस पर रिश्वत और बदसलूकी के आरोप लगाने वाले एक्टर कपिल खादीवाला ने लिया यू-टर्न। बोले- टीम से मिली जानकारी के आधार पर लगाए थे आरोप।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान पुलिस पर बाधा डालने और पैसों की मांग के आरोप।

  • इंदौर पुलिस ने कहा कि परमिशन की शर्तों का पालन नहीं होने पर दी थी समझाइश।

  • एक्टर कपिल खादीवाला ने कहा कि उनके साथ व्यक्तिगत रूप से ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

Actor Kapil Khadiwala Statement: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में वेब सीरीज की शूटिग को लेकर फिल्म निर्माता और इंदौर पुलिस के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, निर्माता कपिल खादीवाला ने पुलिस पर शूटिंग में बाधा डालने और पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

इन गंभीर आरोपों पर इंदौर पुलिस ने अब अपना पक्ष साफ कर दिया है और इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

14 नवंबर का है मामला, पुलिस ने समझाइश देने का किया दावा

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला 14 नवंबर की देर रात इंदौर शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के संचार नगर में स्थित एक कैफे में चल रही शूटिंग से संबंधित है। इंदौर पुलिस का कहना है कि शूटिंग को लेकर निर्धारित समय और परमिशन की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शूटिंग से जुड़े नियमों का पालन करने की समझाइश दी थी।

एक्टर ने टीम से मिली जानकारी के आधार पर जारी किया था वीडियो

दरअसल, एक्टर कपिल खादीवाला के बयान के बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इंदौर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने वाले एक्टर ने अब पुलिस के सामने अपने बयान में कहा है कि उनके साथ व्यक्तिगत रूप से ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने वीडियो में लगाए गए आरोपों को अपनी टीम से मिली जानकारी के आधार पर बताया है। अभिनेता के इस बयान के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा उनकी टीम तक पहुंच गया है। पुलिस प्रोडक्शन मैनेजर को भी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।

क्या था वीडियो वाला मामला?

दरअसल, वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान इंदौर पुलिस पर कथित तौर पर अड़चन डालने, बदसलूकी करने और पैसों की मांग करने के आरोप लगाए गए थे। अभिनेता कपिल खादीवाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन आरोपों को सार्वजनिक किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया और पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। इसी सिलसिले में पुलिस ने अभिनेता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। अपने बयान में अभिनेता ने स्पष्ट किया कि उनके साथ व्यक्तिगत रूप से ऐसी कोई घटना नहीं हुई। वीडियो में उन्होंने जो आरोप लगाए थे, वे अपनी टीम से मिली जानकारी के आधार पर लगाए थे।

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट