देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

DAVV में पहली बार MBA प्रोग्राम को मंजूरी, 2026-27 से दो नए बीटेक कोर्स भी होंगे शुरू

IET DAVV MBA Program 2026: देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी में 2026-27 से नया कोर्स शुरू किया जा रहा है। IET में इस शैक्षणिक सत्र से एमबीए (टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट) प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है।

प्रीतेश जैन

Indore DAVV News: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IET) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बड़ा विस्तार किया जा रहा है। पहली बार संस्थान में एमबीए (टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट) प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही दो नए बीटेक कोर्स को भी मंजूरी मिल गई है, जिससे आईईटी में संचालित बीटेक प्रोग्राम की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार आईईटी को बीटेक इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कोर्स के लिए 60-60 सीटों की मंजूरी मिली है। वहीं, 1996 में स्थापित आईईटी में यह पहला मौका होगा जब एमबीए प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इस नए मैनेजमेंट कोर्स में कुल 120 सीटें निर्धारित की गई हैं, हालांकि शुरुआती चरण में 60 सीटों के साथ भी शुरुआत की जा सकती है।

मेरिट के आधार पर प्रवेश

एमबीए टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश सीयूईटी और सीमैट की मेरिट के आधार पर होगा। इस कोर्स में केवल वही छात्र प्रवेश ले सकेंगे, जिन्होंने बीटेक किया हो, यानी न्यूनतम योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री रखी गई है। अन्य किसी स्नातक को इस कोर्स में प्रवेश नहीं मिलेगा।

जेईई के जरिए बीटेक में एडमिशन

वहीं, नए बीटेक कोर्स में एडमिशन जेईई के माध्यम से होंगे, जैसे अन्य इंजीनियरिंग प्रोग्राम में होते हैं। आईईटी में पहले से बीटेक कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स संचालित हैं।

छात्रों की मांग को देखते हुए शुरू हुए नए कोर्स

आईईटी डायरेक्टर डॉ. प्रत्यूष बंसल ने बताया कि नए कोर्स छात्रों की मांग को देखते हुए शुरू किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में संस्थान में छात्रों की संख्या बढ़कर लगभग 3,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही विश्वविद्यालय अन्य विभागों में भी नए कोर्स शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। इंदौर के डीएवीवी प्रशासन की योजना है कि आईईटी मॉडल को अन्य विभागों में भी लागू किया जाए और कुल 10 नए कोर्स पहले ही मंजूरी पा चुके हैं। इसे संस्थान के शैक्षणिक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

बेंगलुरु में FDA सख्त: स्वास्थ्य विभाग की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना, विधानसभा परिसर में रेंगते मिले कॉकरोच!