इंदौर नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सब्जी व्यापारियों के समर्थन में किया नगर निगम का घेराव, रखीं ये मांग

Indore Vegetable Traders Protest: इंदौर में सब्जी व्यापारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सब्जी की दुकान लगाकार किया अनोखा प्रदर्शन। उठाई व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर में 430 सब्जी व्यापारियों को हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन।

  • चिंटू चौकसे के नेतृत्व में इंदौर नगर निगम कार्यालय का घेराव।

  • कांग्रेस ने फ्लाईओवर के नीचे सब्जी विक्रेताओं को जगह देने की उठाई मांग।

Congress Protest Indore Against Nagar Nigam: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में फूटी कोठी चौराहे से सब्जी व्यापारियों को हटाए जाने का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने इंदौर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नगर निगम ऑफिस पहुंचे और कांग्रेस ने कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इंदौर पुलिस ने नगर निगम के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया।

सब्जी विक्रेताओं को फ्लाईओवर के नीचे जगह देने की उठी मांग

कांग्रेस पार्टी ने अपनी मांग रखी। जिसके तहत फूटी कोठी चौराहे से हटाए जा रहे 430 सब्जी व्यापारियों को फ्लाईओवर के नीचे कारोबार करने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन व्यापारियों की रोजी-रोटी इसी कारोबार पर निर्भर है। ऐसे में इन सभी को हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के ऐलान के बावजूद नहीं मिली जगह

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर भी गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस का आरोप है कि महापौर ने व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा की थी लेकिन इसके बाद भी अब तक उन्हें कारोबार के लिए कोई उचित जगह नहीं दी गई है। व्यापारियों को चंदन नगर में दुकानें लगाने के लिए कहा जा रहा है, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है।

द्वारकापुरी ब्रिज के नीचे कांग्रेस ने लगा दी सब्जी की दुकान

दरअसल, इंदौर शहर के द्वारकापुरी-फूटी कोठी चौराहे से हटाए गए सब्जी व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने आज अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने संत सेवालाल ब्रिज के नीचे सांकेतिक रूप से सब्जी की दुकान लगाकर नगर निगम को सीधा संदेश दिया। इस दौरान ब्रिज के नीचे सब्जियां रखकर दुकान सजाई गई और इस प्रस्तावित सब्जी मंडी का नाम जय रणजीत सब्जी मार्केट रखा गया।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन