मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

'राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद...' इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO

CM Mohan Yadav On UCC: इंदौर में बोले सीएम मोहन यादव- 'राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद', समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस के दोहरे रवैये को किया बेनकाब।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh UCC: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक समानता और कानूनों की एकरूपता पर जोर देते हुए एक व्यावहारिक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यदि भगवान रामचंद्र एक शादी करते हैं, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जाती है। सीएम यादव का यह बयान विवाह और पारिवारिक कानूनों में समानता लाने की सरकार की मंशा को रेखांकित करता है।

सरकार का लक्ष्य भेदभाव करना नहीं- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील समाज में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम और अधिकार होने चाहिए। सरकार का लक्ष्य किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव करना नहीं, बल्कि समाज में समरसता और समानता स्थापित करना है। इंदौर में दिए गए मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में समान नागरिक संहिता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में देश और राज्य स्तर पर इस दिशा में कुछ बड़े कदम उठा सकती है।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं जिम्मेदारी के साथ कहना चाहूंगा कि यूसीसी पर भी कांग्रेस ने हमेशा की तरह दोहरा रवैया अख्तियार किया। कांग्रेस अपने वोट बैंक की चिंता के चलते इस समिति की बैठक में शामिल नहीं हुई और उसने यूसीसी पर अपना मत जाहिर नहीं किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यही कारण है कि यूसीसी हो या धार की भोजशाला। दोनों विषयों से कांग्रेस मुंह चुराती है, राज्य सरकार कोर्ट के फैसले का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोर्ट जो भी फैसला करेगा, हम उसे सिर-आंखों पर लेते हुए उसके पालन के लिए आगे बढ़ेंगे।

https://youtu.be/LTxdg3YI0pU?si=isOCGVybH5s-MuE5

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह