इंदौर फायरिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर के चोइथराम चौराहे पर संग्राम, शराब दुकान के बाहर जमकर चले लात-घूंसे; सरेआम हवाई फायरिंग

Wine Shop Firing Indore: चोइथराम चौराहे स्थित शराब दुकान के बाहर हुए विवाद ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि विवाद इतना बढ़ा हो गया कि खुलेआम हवाई फायरिंग हुई।

सजल रघुवंशी

Indore Choithram Square Firing Case: इंदौर के चोइथराम चौराहे स्थित शराब दुकान के बाहर हुए विवाद ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां शराब दुकान के बाहर लगी गुमटी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और हवाई फायरिंग तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

जानकारी के मुताबिक विवाद शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों और गुमटी संचालक पक्ष के बीच हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इसी दौरान एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। फायरिंग होते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल इसलिए उठे क्योंकि करीब 24 घंटे तक पुलिस मामले में केवल सीसीटीवी फुटेज देखने और जांच की बात करती रही। पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

पूरे मामले ने नया मोड़ तब लिया जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दिया कि विवाद और मारपीट के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ते हुए भी नजर आए। इसके बाद यह सवाल उठने लगे कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई और मामला दर्ज करने में देरी क्यों हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई एफआईआर

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आखिरकार स्वत: संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ