प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
इंदौर

इंदौर में मदर्स डे पर दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने मारी टक्कर बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम

Madhya Pradesh News: इंदौर जिले में मदर्स डे के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे के सामने ही उसकी मां की मौत हो गई। मृतका अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा रही थीं।

सजल रघुवंशी

Bengali Square Accident Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मदर्स डे के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे के सामने ही उसकी मां की मौत हो गई। मृतका की पहचान खजराना निवासी अर्चना के रूप में हुई है, जो अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बंगाली चौराहे के पास एक पानी के टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के खजराना इलाके की रहने वाली अर्चना शकुंतला अस्पताल में कार्यरत थीं। रविवार सुबह मदर्स डे के मौके पर वह अपने बेटे के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए निकली थीं।

बंगाली चौराहे पर हुआ हादसा

जैसे ही उनकी बाइक बंगाली चौराहे के पास पहुंची, तभी एक निजी पानी के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अर्चना सड़क पर जा गिरीं। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

बेटे के सामने मां ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अर्चना को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि मदर्स डे के दिन बेटे ने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा। फिलहाल पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना में शामिल पानी के टैंकर को भी जब्त कर लिया गया है और इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मदर्स डे के दिन मां की मौत से बेटा पूरी तरह टूट गया है। इस हादसे के बाद मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है और इलाके में भी शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, बेटे की शिकायत पर आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज