ग्वालियर में व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की (सोर्स- सोशल मीडिया) 
ग्वालियर

मौत के मुंह से खींच लाया छोटा भाई! ग्वालियर में आत्मदाह की कोशिश का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ranjit Dadoria viral video Gwalior: ग्वालियर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। छोटे भाई की सूझबूझ से युवक की जान बच गई, जिसका वीडियो वायरल है।

अक्षय साहू

Gwalior Youth Self Immolation Attempt: ग्वालियर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। हालांकि छोटे भाई की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया है। वहीं किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल मुरार थाना क्षेत्र में रंजीत दादौरिया नामक युवक रहता है। रंजीत के तीन भाई हैं और रंजीत शराब पीने का आदी है। यही वजह है कि रंजीत की अक्सर अपने भाइयों से बहस होती रहती थी। रंजीत का अपने दोनों भाइयों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। रंजीत प्राइवेट जॉब करता था, लेकिन वर्तमान में उसे वहां से भी हटा दिया गया है।

खुद के सिर पर पेट्रोल उड़ेलकर लगा ली थी आग

रंजीत का छोटा भाई पवन दादोरिया लोडिंग वाहन मालिक है। शनिवार दोपहर रंजीत अपने छोटे भाई पवन के पास पहुंचा था और अपने उपयोग के लिए लोडिंग वाहन की मांग कर रहा था। पवन ने वाहन देने से इंकार कर दिया। गुस्साए रंजीत ने पवन से गाली गलौंच की और उसके बाद गाड़ी नहीं देने पर उसमें आग लगाने की धमकी देने लगा। रंजीत की धमकी को पवन ने गीदड़ भभकी समझा।

हालांकि, थोड़ी देर बाद रंजीत कहीं से बोतल में पेट्रोल ले आया और पहले लोडिंग वाहन के पहियों पर डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पवन की सतर्कता के चलते तत्काल ही आग पर काबू पाया गया। इसके बाद गुस्से से तमतमाए रंजीत ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगा ली। इस दौरान मौके पर रंजीत का भाई पवन और एक अन्य शख्स भी मौजूद थे।

छोटे भाई की तत्परता से बच सकी जान

अचानक रंजीत के सिर से आग की लपटें उठने लगीं। ये नाजारा देखकर हड़कंप मच गया। पहले रंजीत ने खुद ही आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती देख छोटा भाई पवन भी सक्रिय हुआ और कुछ ही सैकेंड की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

वहीं घटना के वीडियो किसी ने बना लिए थे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।फिलहाल इस मामले में कोई शिकायतकर्ता थाने नहीं पहुंचा है। थाना प्रभारी मैना पटेल ने मोबाइल पर दी जानकारी में कहा है, अगर कोई पक्ष शिकायत करने आयेगा तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=GrHGDtfqIRY

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान