दीवार गिरने से हुई थी वृद्धा की मौत फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर: विंडसर हिल्स सोसायटी की दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, मेंटेनेंस मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

Gwalior Windsor Hills society wall collapse : ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में विंडसर हिल्स सोसायटी की दीवार गिरने से 12 साल से माली का काम कर रही वृद्धा सावित्री वंशकार की मौत हो गई।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights:

  • ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में विंडसर हिल्स सोसायटी का मामला।

  • दीवार गिरने से हुई थी वृद्धा की मौत।

  • पुलिस ने दो सोसायटियों के मेंटेनेंस मैनेजरों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर।

  • जांच में आया सामने लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी दीवार।

Windsor Hills Society Death Case : ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में विंडसर हिल्स सोसायटी की दीवार गिरने से 12 साल से माली का काम कर रही वृद्धा सावित्री वंशकार की मौत के मामले में पुलिस ने दो सोसायटियों के मेंटेनेंस मैनेजरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विंडसर हिल्स की जर्जर दीवार की मरम्मत न कराना और सनवैली सोसायटी में पेड़ कटवाते समय लापरवाही बरतना इस हादसे की वजह बना। इस मामले में विंडसर हिल्स के मैनेजर भूपेंद्र गुर्जर और सनवैली सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज महेंद्र वाल्मीकि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जर्जर दीवार पर गिरी पेड़ की डाल

दरअसल सिरोल थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सावित्री वंशकार पिछले 12-13 साल से विंडसर हिल्स सोसायटी में माली का काम कर रही थीं। 14 सितंबर 2026 को वह रोज की तरह सुबह काम पर पहुंची थीं। सनवैली सोसायटी में पेड़ की कटाई का काम चल रहा था। तभी पेड़ की एक बड़ी डाल विंडसर हिल्स की जर्जर दीवार पर आ गिरी।

दीवार के नीचे दबने से महिला की मौत

टक्कर लगते ही दीवार भरभराकर ढह गई और सावित्री मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोसायटी के कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी दीवार

ग्वालियर पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया कि दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। रहवासियों ने मेंटेनेंस का काम देखने वाले भूपेंद्र गुर्जर को कई बार इसकी मरम्मत कराने के लिए कहा था, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।

सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम

जर्जर दीवार के आसपास लोगों की सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। वहीं जांच में सनवैली सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज महेंद्र वाल्मीकि की ओर से पेड़ कटवाते समय पर्याप्त सावधानी नहीं बरतने की बात सामने आई।

छाती और पेट में चोट के कारण मौत

ग्वालियर पुलिस ने घटनास्थल से दीवार का मलबा और मृतका का दुपट्टा जब्त किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती और पेट में आई चोटों को मौत का कारण बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों, परिजन और रहवासियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रहवासियों ने कई बार शिकायत करने पर भी दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई जिसके कारण ये हादसा हुआ । पुलिस नें मेंटेनेंस मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

INDIA Bloc Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के मार्च का आगाज, सुप्रीम कोर्ट ने दी याचिका दाखिल करने की इजाजत

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल