बस में लगी आग फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में चलती स्लीपर कोच बस में लगी भीषण आग, 30 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, भाग निकले ड्राइवर और क्लीनर

Sleeper Coach Bus Fire : ग्वालियर में भोपाल जा रही चलती स्लीपर कोच बस में भीषण आग लग गई। करीब 30 यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Sleeper Bus Fire : ग्वालियर में चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बस ग्वालियर से भोपाल जा रही थी और घटना के समय उसमें करीब 30 यात्री सवार थे। बस में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी के समीप विवेकानंद तिराहे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस भोपाल के लिए रवाना होने से पहले ही तकनीकी खराबी से जूझ रही थी। बस स्टाफ ने इंजन का बोनट खोलकर खामी को ठीक करने का प्रयास किया। इसके बाद बस को दोबारा भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया।

दोबारा धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

बस विवेकानंद तिराहे के पास पहुंची तो एक बार फिर उससे धुआं उठने लगा। यात्रियों के मुताबिक इसके कुछ ही देर बाद बस में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आरोप है कि धुआं देखने के बाद ड्राइवर और क्लीनर ने यात्रियों को सूचना दिए बिना बस से छलांग लगा दी। यात्रियों को समय रहते आग की जानकारी नहीं मिलने से अचानक लपटें देखकर बस के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

आग तेजी से फैलने के बाद यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कई यात्रियों ने चलती बस से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। बस में महिलाएं और बच्चे भी होने के कारण कुछ समय के लिए स्थिति बेहद भयावह हो गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

राहगीरों ने शीशे तोड़कर बुझाने की कोशिश की

बस में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों, वाहन चालकों और ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मियों ने यात्रियों की मदद की। राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके साथ ही पास के नाले से पानी लाकर आग बुझाने की शुरुआती कोशिश भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही देर में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई।

दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से यात्रियों का सामान भी जल गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

तकनीकी खराबी के बाद बस में आग से सवाल

बताया जा रहा है कि बस में आग लगने से पहले तकनीकी खराबी सामने आई थी और इंजन की जांच के बाद बस को आगे रवाना किया गया था। ऐसे में दोबारा धुआं उठने के बाद आग लगने की घटना ने बस की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, ड्राइवर और क्लीनर पर यात्रियों को बिना सूचना दिए बस से कूदने के लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा सकती है।

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा