ग्वालियर के संजीवनी क्लीनिक की हालत  (सोर्स- नवभारत लाइव)
ग्वालियर

Reality Check: ग्वालियर की सरकारी संजीवनी क्लीनिक के हाल-बेहाल, मौके पर नहीं मिले डॉक्टर, हर जगह कचरे का अंबार

Gwalior Sanjeevani Clinic Reality Check: ग्वालियर के संजीवनी क्लीनिक में बड़ी लापरवाही उजागर, शाम 4 बजे से पहले लटकी मिली कुंडी, रजिस्टर में 30 मरीजों की एंट्री पर डॉक्टर नदारद, बाहर कचरे का अंबार।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर के संजीवनी क्लीनिक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर आई सामने।

  • शाम 4 बजे से पहले ही क्लीनिक पर लटक जाता है ताला।

  • नवभारत लाइव की पड़ताल में डॉक्टर और कर्मचारी क्लीनिक में नहीं मिले मौजूद।

  • एंट्री रजिस्टर में 25 से 30 मरीजों की दर्ज मिली एंट्री।

Sanjeevani Clinic Gwalior Bad Facilities: आम जनता को बेहतर और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से खोले गए ग्वालियर में संजीवनी क्लीनिक में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है।

दरअसल, ग्वालियर की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। संजीवनी क्लीनिक पर शाम 4 बजे से पहले ही कुंडी लगाकर कर्मचारी अपने-अपने घर चले जाते हैं।

नवभारत लाइव की पड़ताल में हुआ बड़ा खुलासा

जब नवभारत लाइव की टीम मौके पर पहुंची तो क्लीनिक में डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिले। हैरानी की बात यह है कि ग्वालियर शहर की संजीवनी क्लीनिक के एंट्री रजिस्टर की जांच करने पर उसमें करीब 25 से 30 मरीजों की एंट्री दर्ज मिली लेकिन मौके पर मरीजों का उपचार करने के लिए डॉक्टर ही नहीं थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब डॉक्टर ही क्लीनिक में मौजूद नहीं हैं तो मरीजों का इलाज कौन कर रहा है?

ग्वालियर की संजीवनी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की खाली चेयर

संजीवनी क्लीनिक के बाहर कचरे का अंबार

सिर्फ डॉक्टरों की अनुपस्थिति ही नहीं बल्कि क्लीनिक की साफ-सफाई और जरूरत की बुनियादी सुविधाओं की हालत भी बेहद खराब नजर आई। क्लीनिक के बाहर कचरे का अंबार लगा हुआ मली। वहीं महिलाओं के लिए बनाए गए बाथरूम की व्यवस्थाएं तो पूरी तरह बदहाल हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर किए गए बड़े-बडे़ दावों की हकीकत यहां साफ दिखाई दे रही है।

संजीवनी क्लीनिक के बाहर कचरे का अंबार

आखिर कहां गायब रहते हैं डॉक्टर?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संजीवनी क्लीनिक का संचालन निर्धारित समय के अनुसार हो रहा है रजिस्टर में मरीजों की एंट्री होने के बावजूद डॉक्टर कहां गायब हैं क्या स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इस लापरवाही की जानकारी नहीं है।

यहां क्लिक कर देखें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट...

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट

वड़ा पाव, मिसल पाव के दीवाने हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचता है स्ट्रीट फूड