ग्वालियर के ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से बिक रही है अवैध कच्ची शराब, फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर : खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची शराब, 40 रुपए में पाउच बेचती महिलाओं के वीडियो वायरल,आबकारी विभाग की दबिश

Illegal Liquor Gwalior : ग्वालियर में 40 रुपए में अवैध कच्ची शराब बेचती महिलाओं के वीडियो वायरल। डबरा और चीनोर के वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने शुरू की दबिश।

निशांत तिवारी

Highlights :

  • ग्वालियर के ग्रामीण इलाकों में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के वीडियो वायरल।

  • महिलाएं फुटपाथ पर बैठकर 40 रुपए में बेचती दिखीं शराब के पाउच।

  • वायरल वीडियो कथित तौर पर डबरा की लक्ष्मी कॉलोनी और चीनोर रोड के।

Gwalior Illegal Liquor Business : ग्वालियर जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सोशल मीडिया पर महिलाओं के फुटपाथ पर बैठकर खुलेआम शराब के पाउच बेचने के वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आ गया है।

वायरल वीडियो कथित तौर पर डबरा और चीनोर रोड के बताए जा रहे हैं। इनमें महिलाएं महज 40 रुपए में कच्ची शराब के पाउच बेचती नजर आ रही हैं। मामला सामने आने के बाद जिला सहायक आबकारी अधिकारी ने वीडियो का संज्ञान लेकर विशेष टीमें गठित की हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

फुटपाथ पर बैठकर 40 रुपए में बेच रहीं शराब के पाउच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिलाएं सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर खुलेआम कच्ची शराब बेचती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो डबरा की लक्ष्मी कॉलोनी और चीनोर में इटायल रोड स्थित महाराजपुर पुलिया के पास के हैं। दोनों वीडियो 2 दिन पहले दिन के समय बनाए गए थे जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो में महिलाएं 40 रुपए में अवैध कच्ची शराब के पाउच बेचती नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आते ही हरकत में आया आबकारी विभाग

वायरल वीडियो जिला सहायक आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी तक भी पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए विशेष टीमें गठित की हैं। विभाग की टीमें डबरा और भितरवार क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में फैला कारोबार

सहायक आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक जिले के पनिहार से मोहना, डबरा जिले और भितरवार सहित शहर के सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोग सक्रिय हैं। विभाग समय समय पर इन ठिकानों पर कार्रवाई करता है। इस दौरान अवैध शराब और उससे जुड़ी सामग्री जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जाते हैं।

त्योहारों के आसपास बढ़ जाती है अवैध शराब की खपत

जिले में त्योहारों के आसपास अवैध कच्ची शराब की बड़ी मात्रा खपाए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में आबकारी विभाग के सामने इस कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की चुनौती है। वायरल वीडियो के बाद डबरा और भितरवार में चल रही दबिश के बीच अब यह देखना होगा कि कार्रवाई में कितने ठिकानों का खुलासा होता है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कितने लोगों पर शिकंजा कसता है।

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां

प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ शेयर की तस्वीर, 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी

लंदन में 30 महीने में पूरा किया 36 महीने का कोर्स; पत्नी की मौत की खबर पर भी सरदार पटेल ने नहीं रोके कदम