डकैती की साजिश मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
ग्वालियर

ग्वालियर: डकैती की साजिश मामले में महाराजपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर लोडेड कट्टा बरामद

Gwalior Maharajpura Police Action: ग्वालियर में डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का एक्शन, रीवा जेल से रिमांड पर आए आरोपी आदित्य भदौरिया की निशानदेही पर 315 बोर का लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Maharajpura Police Recover Loaded Country-Made Pistol: ग्वालियर में डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह के खिलाफ महाराजपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी आदित्य भदौरिया की निशानदेही पर 315 बोर का एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

आदित्य भदौरिया केंद्रीय जेल रीवा में निरुद्ध था, जिसे न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर की गई।

सूरो-बेहटा रोड की झाड़ियों में पत्थर के नीचे छिपाया था कट्टा

पूछताछ के दौरान आरोपी आदित्य भदौरिया ने पुलिस को बताया कि उसने सूरो-बेहटा रोड के पास झाड़ियों में पत्थर के नीचे हथियार छिपाकर रखा है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। तलाशी के दौरान मौके से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को सुरक्षित तरीके से अनलोड करने के बाद जब्त कर लिया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल, सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार और थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में की गई।

9 जुलाई की रात डकैती की योजना बनाते पकड़े गए थे चार आरोपी

पुलिस के अनुसार, मामला 9 जुलाई 2026 की रात का है। उस समय पुलिस को सूचना मिली थी कि 5-6 बदमाश राधा स्वामी सत्संग आश्रम के सामने सूरो-बेहटा रोड पर एकत्र होकर लक्ष्मणगढ़ निवासी गंधर्व सिंह के घर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान हरेंद्र उर्फ देवा ओझा, प्रदीप परिहार, हरिओम जाट और मोहित सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया था।

फरार साथी के साथ मिलकर बनाई थी डकैती की साजिश

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि वे अपने फरार साथी आदित्य भदौरिया के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहे थे। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ महाराजपुरा थाने में बीएनएस की धारा 310(4), 310(5), 310(6), आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 और एमपीडीपीके एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अब आदित्य की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा वारदात की योजना से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी