नागपुर में नो व्हेयर कैफे पर क्राइम ब्रांच का छापा, हुक्का परोसते मिले संचालक और स्टाफ; 45,500 का माल जब्त

Nagpur Hookah Raid: नागपुर क्राइम ब्रांच ने सदर के नो व्हेयर कैफे में छापा मारकर हुक्का परोसने के आरोप में 4 लोगों पर केस दर्ज किया और 45,500 रुपये का माल जब्त किया।
Crime Branch raids 'Nowhere Cafe' in Nagpur
नागपुर में नो व्हेयर कैफे पर क्राइम ब्रांच का छापाप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Hookah Cafe Raid: नागपुर शहर में अवैध रूप से चल रहे हुक्का पार्लरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के माउंट रोड स्थित बूटी कंपाउंड के 'नो व्हेयर कैफे' में छापा मारकर हुक्का परोसने का मामला उजागर किया। पुलिस ने कैफे संचालक और स्टाफ समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का पार्लर संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने शाम करीब 5.30 बजे कैफे में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां ग्राहक हुक्का पीते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, विभिन्न फ्लेवर और अन्य सामग्री समेत करीब 45,500 रुपये का माल जब्त किया।

Crime Branch raids 'Nowhere Cafe' in Nagpur
बुजुर्ग को घायल कर मोबाइल लूटने वाला सराईत अपराधी गिरफ्तार, नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई

कैफे संचालक समेत चार पर कार्रवाई

पुलिस ने मामले में कैफे मालिक ज्ञानेश्वरनगर, मानेवाड़ा रोड निवासी गौरव श्रीराम बोकड़े (33), वेटर परेश मदन सोरते (20) तथा ग्राहक तुलसी विहार, जयताला निवासी वैभव श्रीकृष्ण देवहाते (34) और किला रोड, महल निवासी मोहम्मद इत्तेफाक (28) के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पान टपरी पर भी पुलिस की दबिश

इसी दौरान पुलिस आयुक्त के एस्कॉर्ट दस्ते ने देर रात बड़ा ताजबाग परिसर में एक पान टपरी पर भी कार्रवाई की। रात करीब 3 बजे गश्त के दौरान पुलिस को ताज पान पैलेस के सामने लोगों की भीड़ दिखाई दी।

पुलिस को देखते ही दुकान संचालक फारुख मोइनुद्दीन शेख और एक ग्राहक मौके से फरार हो गए, जबकि दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मोहसीन शेख (26) को पुलिस ने पकड़ लिया।

दुकान की तलाशी के दौरान हुक्का पॉट, विभिन्न फ्लेवर की सिगरेट, तंबाकूजन्य पदार्थ और खर्रा तैयार करने की मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने करीब 38,675 रुपये का माल जब्त किया। दुकान मालिक के खिलाफ 33 आरडब्ल्यू के तहत चालान कार्रवाई की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com