हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर में वकील पर जानलेवा हमला, 5 राउंड फायरिंग का आरोप, एक नामजद समेत 3 आरोपियों पर केस दर्ज

Gwalior Firing Case : ग्वालियर के जनकगंज में अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला किया। वकील ने पांच राउंड फायरिंग का आरोप लगाया। एक नामजद समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर हमला।

  • बाइक सवार तीन बदमाशों पर पांच राउंड फायरिंग का आरोप।

  • नई सड़क स्थित डॉ. राठी की गली में हुई वारदात।

  • जीतू भाटी नामजद, दो अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज।

Gwalior Lawyer Deepankar Mishra Firing Case : ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक अधिवक्ता पर सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित वकील दीपांकर मिश्रा का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पांच राउंड फायरिंग की।

गनीमत रही कि गोली लगने से उनकी जान बच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई सड़क पर डॉ. राठी की गली में हुई वारदात

ग्वालियर में फायरिंग की घटना नई सड़क स्थित डॉ. राठी की गली की है। जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा वहां मौजूद थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश अचानक पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। दीपांकर मिश्रा का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर पांच राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

समझौते के दबाव को लेकर हमले की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी मामले में समझौता कराने के लिए दीपांकर मिश्रा पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच किसी मामले में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल हमले के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

साथी वकील पर हमले से अधिवक्ताओं में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, साथी अधिवक्ता पर हमले की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में वकील जनकगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

जीतू भाटी नामजद, दो अन्य की तलाश

इंदौर पुलिस ने जीतू भाटी को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जनकगंज थाना प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा के मुताबिक, मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग की वारदात किस वजह से की गई और इसमें कौन-कौन शामिल था।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल