ग्वालियर के भितरवार में इंसानियत शर्मसार (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर: जमीन विवाद में हैवानियत की हदें पार, कब्र खोदकर निकाला मासूम का शव; सड़क पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Land Dispute Case:ग्वालियर के भितरवार में इंसानियत शर्मसार, जमीन विवाद में 3 माह की मासूम का शव कब्र से निकालकर घर के दरवाजे पर फेंकने का आरोप। बंजारा समाज ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Grave Desecration Case Gwalior: ग्वालियर के भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र के चैतगांव स्थित मुंशी का पुरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद के चलते तीन माह की मासूम बच्ची के शव को कब्र से निकालकर परिजनों के घर के दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद बंजारा समाज के परिवार में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक, बीरबल बंजारा की तीन माह की बेटी की रविवार को मौत हो गई थी। परिवार ने बच्ची के शव को भीमवाड़ा नदी के किनारे दफना दिया था। आरोप है कि इसी जमीन को लेकर गुर्जर समाज के पप्पू गुर्जर, राजेंद्र और रामनिवास ने आपत्ति जताई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर बच्ची की कब्र खोद दी और शव को निकालकर बंजारा परिवार के घर के दरवाजे पर फेंक दिया।

मासूम का सव देखकर सदमे में परिवार

मासूम के शव को इस हालत में देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सड़क पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की भी जानकारी सामने आई है।

करहिया थाना पुलिस ने मौके पर पुहंचकर स्थिति को संभाला

सूचना मिलते ही करहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाइश देकर सड़क से जाम खुलवाया। इसके बाद ग्वालियर पुलिस की मौजूदगी में मासूम के शव को दूसरी जगह दफन कराया गया।

जमीन और कब्रिस्तान को लेकर हुए विवाद की जांच जारी

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई है। जमीन और कब्रिस्तान को लेकर हुए विवाद की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीन माह की मासूम के शव को कब्र से निकालकर घर के दरवाजे पर फेंकने के आरोप ने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है। पुलिस विवाद के पीछे जमीन से जुड़े वास्तविक कारणों और आरोपों की जांच में जुटी है।

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम

ज्ञानू भाई, इतना काफी नहीं... इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाइए, वेणुगोपाल का ज्ञानेश कुमार पर हमला

CJP Protest: दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका