वार्ड 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में ढोलक मंजीरा बजाकर जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पार्षद, सिर पर गंदे पानी का कैंपर रखकर किया प्रदर्शन

Gwalior Dirty Water Protest : वार्ड 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता सिर पर गंदे पानी का कैंपर और गले में बोतलें लटकाकर नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे। लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई का आरोप।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर में वार्ड 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

  • सिर पर गंदे पानी का कैंपर और गले में बोतलें लटकाकर पहुंचे जनसुनवाई में।

  • ढोलक और झांझ मंजीरे बजाकर नगर निगम की पेयजल व्यवस्था पर उठाए सवाल।

Brijesh Gupta Reaches Municipal Jansunwai With Dirty Water : ग्वालियर नगर निगम की पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वार्ड 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। वे सिर पर गंदे पानी से भरा 20 लीटर का कैंपर रखकर नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे। उनके गले में गंदे पानी की बोतलें लटकी थीं और हाथों में ढोलक व झांझ मंजीरे थे। इस अंदाज में विरोध जताते हुए उन्होंने अपने वार्ड में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई होने का आरोप लगाया।

सिर पर गंदे पानी का कैंपर रखकर पहुंचे जनसुनवाई

बृजेश गुप्ता ने जनसुनवाई में ढोलक बजाकर और गंदे पानी की बोतलें दिखाकर नगर निगम की पेयजल व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ग्वालियर को स्वच्छता के मामले में बेहतर रैंकिंग मिल रही है तो शहर के लोगों को पीने के लिए साफ पानी क्यों नहीं मिल रहा है? उनके प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दीपावली पर भी गंदे पानी की सप्लाई का आरोप

पूर्व पार्षद का कहना है कि वार्ड 27 में लंबे समय से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपावली के दौरान भी लोगों को दूषित पानी की सप्लाई हुई थी। इसी समस्या को लेकर वे नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। उनका कहना है कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पहले नहीं मिले अधिकारी, प्रदर्शन की भनक पर पहुंचे

बृजेश गुप्ता के मुताबिक जनसुनवाई में पहुंचने पर शुरुआत में उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। बाद में उनके अनोखे प्रदर्शन की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद उनकी शिकायत दर्ज की गई। अधिकारियों ने पेयजल समस्या का जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिया।

स्वच्छता रैंकिंग के दावों के बीच उठाए सवाल

ग्वालियर नगर निगम को हाल ही में स्वच्छता रैंकिंग में पहला स्थान मिलने के दावे के बीच पूर्व पार्षद ने गंदे पानी की समस्या उठाई है। उनका प्रदर्शन शहर की स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों और घरों तक पहुंचने वाले पेयजल की गुणवत्ता के मुद्दे को सामने लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। बृजेश गुप्ता ने अपने साथी से पूरे प्रदर्शन का वीडियो भी बनवाया जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत