ग्वालियर जीरापी ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर जीआरपी ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश; म्यांमार की चार युवतियां बरामद

Gwalior GRP Human Trafficking Racket: ग्वालियर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी का खुलासा कर बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से लाई गईं म्यांमार की 4 युवतियों को अलीगढ़ से किया गया बरामद।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Gwalior GRP Busts Human Trafficking Racket: ग्वालियर में जीआरपी पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत लाई गईं म्यांमार की चार युवतियों को बरामद किया है।

इन युवतियों में दो नाबालिग भी बताई जा रही हैं। मामले में मानव तस्करी से जुड़े म्यांमार के दो पुरुषों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कंट्रोल रूम को मिली थी संदिग्ध युवक की सूचना

दरअसल, राजधानी भोपाल के जीआरपी कंट्रोल रूम से ग्वालियर जीआरपी को सूचना मिली थी कि स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में म्यांमार का एक संदिग्ध युवक सफर कर रहा है। सूचना थी कि आरोपी अवैध तरीके से युवतियों को भारत लाकर उनकी शादी कराने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शुरू किया चेकिंग अभियान

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी दीपशिखा सिंह तोमर ने पुलिस टीम के साथ ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। हुलिए के आधार पर पुलिस ने मुबीन नाम के युवक को हिरासत में लिया। मुबीन म्यांमार का रहने वाला है और फिलहाल हैदराबाद में रह रहा था।

पूछताछ के बाद जीरापी की टीम ने अलीगढ़ में दी दबिश

पूछताछ के दौरान मुबीन ने पुलिस को बताया कि उसका साथी मोहम्मद हसन म्यांमार की चार युवतियों के साथ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक किराए के मकान में रुका हुआ है। इसके बाद ग्वालियर जीआरपी की टीम ने अलीगढ़ पहुंचकर दबिश दी और मोहम्मद हसन के कब्जे से चारों युवतियों को दस्तयाब कर लिया।

युवतियों को बांग्लादेश के कुतुपालोंग रिफ्यूजी कैंप से भारत लाया गया था

पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें बांग्लादेश के कुतुपालोंग रिफ्यूजी कैंप से उनके माता-पिता की सहमति होने की बात कहकर भारत लाया गया। आरोप है कि उन्हें नदी और पहाड़ों के दुर्गम रास्तों से अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कराया गया।

आरोपी युवतियों की शादी जम्मू और श्रीनगर में कराना चाहते थे

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की योजना इन युवतियों की शादी जम्मू और श्रीनगर में कराने की थी। फिलहाल जीआरपी ने सभी छह विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और युवतियों को भारत लाने के पीछे पूरा नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क