ग्वालियर में मॉकड्रिल फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर में अवंतिका गैस परिसर में मॉक ड्रिल, बम धमाके और CNG वाहन में आग जैसे हालात से निपटने की ट्रेनिंग

Gwalior Emergency Mock Drill : ग्वालियर के अवंतिका गैस परिसर में एयर स्ट्राइक, बम धमाके और CNG वाहन में आग जैसी आपात स्थितियों की मॉक ड्रिल हुई। पुलिस, SDRF और दमकल टीम ने बचाव अभियान का अभ्यास किया।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • ग्वालियर के अवंतिका गैस परिसर में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल का आयोजन।

  • एयर स्ट्राइक, बम धमाके और CNG वाहन में आग लगने जैसे हालात का अभ्यास।

  • बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया परिसर में मिला संदिग्ध बम।

  • SDRF, पुलिस, दमकल और मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से संभाला मोर्चा।

Gwalior Avantika Gas Mock Drill : ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में ट्रिपल आईटीएम के सामने स्थित अवंतिका गैस परिसर में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम करीब 7 बजे शुरू हुए इस अभ्यास में एयर स्ट्राइक, बम धमाके, CNG से भरे वाहन में आग लगने और कर्मचारियों के घायल होने जैसी परिस्थितियां बनाई गईं। इस दौरान पुलिस, प्रशासन, SDRF, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के दौरान परिसर में एयर स्ट्राइक और जोरदार बम धमाके जैसा माहौल तैयार किया गया। इसके साथ ही डिजास्टर सायरन बजाकर आपात स्थिति की सूचना दी गई। अभ्यास में कर्मचारियों के घायल होने और बिजली गुल होने जैसी परिस्थितियां भी शामिल थीं। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध बम किया निष्क्रिय

ग्वालियर में मॉक ड्रिल की शुरुआत में बम निरोधक दस्ते ने अवंतिका गैस परिसर की सघन तलाशी ली। इस दौरान एक संदिग्ध बम मिलने का स्थिति बनाई गई, जिसे टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। इसके बाद मेडिकल टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशासन की मेडिकल टीम और SDRF के जवान शामिल रहे।

CNG वाहन में आग बुझाने का भी हुआ अभ्यास

मॉक ड्रिल में CNG से भरे वाहन में आग लगने की स्थिति भी बनाई गई। ग्वालियर नगर निगम के अग्निशमन दस्ते और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। इसके अलावा शर्मा फॉर्म क्षेत्र की बस्तियों में प्रतीकात्मक ब्लैक आउट कराया गया। इसके जरिए आपात स्थिति में चेतावनी तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया गया। इसमें अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेष सिंह बघेल, एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा, सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार और विजय भदौरिया, SDRF कमांडेंट आरडी सिंह और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली माथुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस