डबरा में रमेश की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
ग्वालियर

डबरा में अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों ने सीने पर मारी लात, तड़प-तड़प कर हुई मौत; थाने के सामने उमड़ी भीड़

Dabra Ramesh Death Case: डबरा में दतिया के दो पुलिसकर्मियों की कथित मारपीट से रमेश वाल्मीकि की मौत, परिजनों ने घेरा सिटी थाना, भारी पुलिस बल तैनात, निष्पक्ष जांच शुरू।

सजल रघुवंशी

Dabra Two Policemen Killed Ramesh: ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस की कथित मारपीट से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति और उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद एक की मौत हो गई।

घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सिमरिया टेकरी के पास हुई। मृतक की पहचान रमेश वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो अपनी 11 वर्षीय नातिन और भाई पप्पू के साथ टेकनपुर जा रहा था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग सिटी थाने पहुंच गए।

मासूम की पिटाई देखकर रुके पुलिसकर्मी, फिर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रास्ते में किसी बात को लेकर रमेश ने अपनी 11 वर्षीय नातिन की पिटाई कर दी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे गोराघाट थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी राजकुमार पलिया और जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बच्ची को रोते हुए देखा। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ कि दोनों व्यक्ति बच्ची को अगवा कर ले जा रहे हैं। इसी शक के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों ने रमेश और उसके भाई पप्पू के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान रमेश के सीने पर लात मारी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उसे उल्टी हुई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रमेश को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट के कारण ही रमेश की मौत हुई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

हत्या का केस दर्ज करने की मांग, थाने पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद वाल्मीकि समाज और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग डबरा सिटी थाने पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए सिटी थाना परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

अनुविभाग के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/Q6xuhJblEGI?si=mrBcfpUS5ylMm_la

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत

जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर RSS की दो टूक, युवाओं की चिंता समझे सरकार, दूर हों सिस्टम की खामियां