गुना में 10 साल के बच्चे को बंधक बनाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
गुना

गुना में 10 साल के फैजान को जंगल में पेड़ से बांधकर पीटा; 12 घंटे तक बंधक रखने का आरोप

Guna Minor Boy Kidnapping Case: गुना में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला, हड्डीमिल के जंगल में 12 घंटे पेड़ से बांधकर पीटा। शराबी आरोपी के सोने पर दांतों से रस्सी काटकर भागा मासूम।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • गुना में 10 वर्षीय फैजान को टमटम में बैठाकर जंगल ले गया अज्ञात व्यक्ति।

  • पेड़ से बांधकर तीन बार पीटा, करीब 12 घंटे तक रखा बंधक।

  • आरोपी के सोते ही दांतों से रस्सी काटकर भागा बच्चा।

  • तड़के 4 बजे नानी के घर पहुंचा फैजान, परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत।

Guna Child Faizan Held Hostage For 12 Hours: गुना जिले में एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को टमटम में बैठाकर हड्डीमिल के जंगल में ले गया, जहां उसे पेड़ से बांधकर तीन बार पीटा गया। आरोपी ने बच्चे को करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

रात में आरोपी के देसी कच्ची शराब पीकर सो जाने पर बच्चे ने हिम्मत दिखाई और रस्सी को ढीला कर दांतों से काट लिया। इसके बाद वह तड़के करीब 4 बजे वहां से भाग निकला और श्रीराम कॉलोनी स्थित अपनी नानी के घर पहुंच गया।

आरोपियों ने युवक को भरोसा देकर गाड़ी में बैठाया

गुलाबगंज निवासी पीड़ित 10 वर्षीय फैजान के बताए घटनाक्रम के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल का बोल कर नानी के घर जाने के लिए निकला था। दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे नानी के घर पहुंचाने का भरोसा देकर टमटम में बैठा लिया। आरोप है कि व्यक्ति उसे नानी के घर ले जाने के बजाय हड्डीमिल के जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने पहले कच्ची शराब खरीदी और फिर बच्चे को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया।

आरोपी ने मुझे तीन बार पीटा- पीड़ित फैजान

बच्चे के अनुसार, आरोपी ने उसे रस्सी से पेड़ के पास बांधकर तीन बार मारपीट की। उसे करीब 12 घंटे तक जंगल में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर देसी शराब पी। रात में जब वह नशे की हालत में सो गया, तब फैजान ने खुद को छुड़ाने की कोशिश शुरू की। रस्सी ढीली करने के बाद उसने दांतों से उसे काटा और बंधन से मुक्त हो गया।

नींद में था आरोपी, बच्चे ने दिखाई हिम्मत और चंगुल से भाग निकला

आरोपी के सोने का फायदा उठाकर फैजान तड़के करीब 4 बजे जंगल से भाग निकला। काफी मुश्किलों के बीच वह श्रीराम कॉलोनी स्थित अपनी नानी के घर पहुंचा। बच्चे के सुरक्षित पहुंचने के बाद परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।

फैजान के परिजनों ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, फैजान के चाचा शाहरुख खान निवासी गुना जिला गुलाबगंज, कैंट गुना ने बताया कि 16 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे फैजान के पिता सलमान खान ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा था। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए कैंट थाने में शिकायत दी थी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल