भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
गुना

ऐसा कोई नेता नहीं जिसकी उन्होंने मदद न की हो...दिग्विजय सिंह के मुरीद हुए BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

Brij Bhushan Singh Praises Digvijay Singh: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की बृजभूषण शरण सिंह ने की तारीफ, कहा कि ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी उन्होंने मदद न की हो। बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • बीजेपी के फायरब्रांड नेता बृजभूषण शरण ने की दिग्विजय सिंह की तारीफ।

  • बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ऐसा कोई नेता नहीं जिसकी उन्होंने मदद न की हो।

  • बृजभूषण शरण सिंह ने इससे पहले की थी अखिलेश यादव की तारीफ।

Brij Bhushan Singh Statement On Congress Leader: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेत दिग्विजय सिंह की भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता बृजभूषण शरण सिंह ने की है। बृजभूषण सिंह ने दिग्विजय सिंह के मददगार स्वभाव का जिक्र करते हुए साफ कहा कि ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी दिग्विजय सिंह ने मदद न की हो।

गौरतलब है कि, बृजभूषण सिंह ने अपने परिवार के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के संबंधों का भी हवाला दिया। अब बृजभूषण शरण का यह बयान प्रदेश की राजनीति समेत पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

"ऐसा कोई नेता नहीं जिसकी दिग्विजय सिंह ने मदद न की हो"

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तारीफ करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का व्यवहार बहुत अच्छा है। उन्होंने यह भी कहा कि शायद ही ऐसा कोई नेता होगा जिसकी दिग्विजय सिंह ने मदद न की हो। बृजभूषण ने यह भी कहा कि उन्होंने मेरी परिवार की भी मदद की है। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने यह नहीं बताया कि दिग्विजय सिंह ने उनकी किस तरही की मदद की थी।

इससे पहले की थी अखिलेश यादव की तारीफ

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने किसी विपक्षी नेता की तारीफ की हो इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की भी तारीफ की थी उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव धार्मिक इंसान है। उनके पिता भी हनुमान जी की प्रशंसा करते थे।

दिग्विजय सिंह निकाल रहे सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का ये बयान ऐसे समय में आया है जब दिग्विजय सिंह अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने 20 अक्तूबर को धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर मंदिर से इस यात्रा की शुरुआत की थी। बता दें कि, यह यात्रा 18 नवंबर को एमपी के चंदेरी से आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी।

गुना से गौरव शर्मा की रिपोर्ट...

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?