गुना में BJP नेता ने किसान को थार से कुचला (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP में BJP नेता की दबंगई! किसान को थार से रौंदकर मारा, बचाने आईं बेटियों के फाड़ दिए कपड़े

Madhya Pradesh के गुना में बीजेपी नेता पर किसान की निर्ममता से हत्या कर दी। पहले जमकर पिटाई की बाद में आरोपी ने उन्हें अस्पताल भी नहीं जाने दिया, देरी से उपचार मिलने की वजह से किसान की मौत हो गई।

सौरभ शर्मा

MP BJP leader Killed Farmer by Thar: मध्य प्रदेश के गुना से दबंगई का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां जमीन कब्जाने के विवाद में एक बीजेपी नेता पर किसान की निर्ममता से हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बीजेपी नेता महेंद्र नागर ने पहले किसान की पिटाई की और फिर उस पर थार चढ़ा दी। इतना ही नहीं, जब किसान की बेटियां अपने पिता को बचाने दौड़ीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी हैवानियत की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

यह दिल दहला देने वाली घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को किसान रामस्वरूप धाकड़ अपनी पत्नी के साथ खेत पर जा रहे थे। तभी बीजेपी नेता महेंद्र नागर ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। पहले तो सबने मिलकर रामस्वरूप को जमकर पीटा। जब वह घायल होकर गिर पड़े, तो महेंद्र नागर ने उनके ऊपर अपनी थार चढ़ा दी।

बचाने आईं बेटियों से दरिंदगी

जब किसान रामस्वरूप की बेटियां अपने पिता को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जानवरों जैसा सलूक किया। आरोप है कि मुख्य आरोपी महेंद्र नागर ने बेटियों के ऊपर बैठकर उनके कपड़े फाड़ दिए। गांव में दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग भी की गई। यही नहीं, घायल किसान को सही समय पर इलाज न मिल सके, इसके लिए आरोपियों ने करीब एक घंटे तक उन्हें गांव से बाहर नहीं जाने दिया। बाद में जब रामस्वरूप को जिला अस्पताल ले जाया गया, तो इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव में आतंक, 25 किसान कर चुके पलायन

घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में आरोपी महेंद्र नागर के नाम का आतंक है। वह छोटे किसानों को डरा-धमकाकर उनकी जमीनों पर कब्जा करता है और उन्हें औने-पौने दामों में जमीन बेचने पर मजबूर करता है। बताया जा रहा है कि इस आतंक के कारण गणेशपुरा गांव से करीब 25 किसान अपनी जमीनें बेचकर पलायन कर चुके हैं। रामस्वरूप धाकड़ ने इसी तानाशाही का विरोध किया था, जिसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र नागर और उसके परिवार की तीन महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। गांव में आरोपी का इतना खौफ है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, बमोरी से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने घटना पर खेद जताते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सरकार में बीजेपी नेताओं का आतंक बढ़ गया है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस