डिंडौरी में बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर पटवारियों को अंतिम मौका (सोर्स- सोशल मीडिया)
डिण्‍डौरी

डिंडौरी: बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर पटवारियों को अंतिम मौका, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Administrative Action Dindori: 8 सितंबर को सुबह 10 बजे निर्धारित मुख्यालय/कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर देना होगा लिखित स्पष्टीकरण, वहीं पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 7 वा दिन।

दीपक ताम्रकार, सजल रघुवंशी

Dindori Patwari Strike Update: डिंडौरी जिले के तहसील डिंडौरी, शहपुरा एवं बजाग में पदस्थ पटवारियों की अनधिकृत अनुपस्थिति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार अपर कलेक्टर जेपी यादव ने निर्धारित शासकीय कर्तव्य से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने वाले संबंधित पटवारियों को अंतिम सूचना जारी की है।

प्रशासन के अनुसार संबंधित पटवारियों को पूर्व में भी अपने निर्धारित शासकीय कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

शासकीय कार्य प्रभावित होने का हवाला

जारी अंतिम सूचना में कहा गया है कि पटवारियों की अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण शासकीय कार्य प्रभावित हुआ है। साथ ही उन्हें सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पटवारी की अनुपस्थिति के पीछे कोई वैध कारण है या सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया गया है, तो संबंधित पटवारी को उसका अभिलेखीय प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

8 सितंबर को अनिवार्य रूप से देनी होगी उपस्थिति

संबंधित पटवारियों को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया गया है कि वे 08 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे अपने निर्धारित मुख्यालय/कर्तव्य स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। इसके साथ ही प्रभारी अधिकारी, भू-संसाधन प्रबंधन, जिला डिंडौरी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अनुपस्थिति के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होने अथवा संबंधित पटवारी द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 सहित अन्य लागू नियमों के तहत की जाएगी।

1 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारी

वहीं, जानकारी अनुसार जिले भर के पटवारी अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं,पटवारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तबतक हड़ताल जारी रहेगा। बिरसा मुंडा स्टेडियम प्रांगण में मध्य प्रदेश पटवारी संघ का धरना जारी हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?