मंदिर में आरती करते विधायक (फोटो सोर्स- नवभारत) 
धार

भोजशाला पहुंचे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- सत्य स्वीकार करें, यह मां सरस्वती का मंदिर है

Dhar Bhojshala News: धार की भोजशाला में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूजा-अर्चना की। भाजपा विधायक ने इसे मां सरस्वती का मंदिर बताते हुए मुस्लिम समाज से सत्य स्वीकार करने की अपील की है।

प्रीतेश जैन

Rameshwar Sharma Bhojshala Visit: धार स्थित भोजशाला एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक चर्चाओं के केंद्र में आ गई है। मंगलवार को भोजशाला में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर बताते हुए मुस्लिम समाज से ऐतिहासिक तथ्यों को स्वीकार करने की अपील की।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोजशाला केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि यह मंदिर राजा भोज द्वारा निर्मित मां सरस्वती का प्राचीन मंदिर है, जिसे इतिहास के विभिन्न दौर में नुकसान पहुंचाने और इसकी पहचान बदलने के प्रयास किए गए।

हिंदू समाज ने सालों तक संघर्ष किया

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धार के हिंदू समाज ने इस स्थल की पहचान और अधिकार के लिए वर्षों तक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सड़कों तक सीमित नहीं रही, बल्कि न्यायालयों तक भी पहुंची। शर्मा के अनुसार न्यायपालिका ने भी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर इस स्थान के ऐतिहासिक स्वरूप को स्वीकार किया है।

सत्य को स्वीकारे मुस्लिम समाज

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज से संवाद और सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें सत्य को स्वीकार करना चाहिए और भोजशाला को मां सरस्वती के मंदिर के रूप में मान्यता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सभी पक्ष आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़ें तो सामाजिक समरसता को मजबूती मिलेगी।

भोजशाला पर देशभर के हिंदुओं की नजर

हालांकि अपने बयान में रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि देशभर के हिंदू समाज की नजर भोजशाला प्रकरण पर है और यहां का संघर्ष अन्य स्थानों के लिए भी प्रेरणा का विषय बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विवादों का समाधान तथ्यों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होना चाहिए।

राजनीतिक औस सामाजिक चर्चाओं में आया मुद्दा

रामेश्वर शर्मा के इस बयान के बाद एक बार फिर धार भोजशाला का मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में आ गया है। गौरतलब है कि भोजशाला को लेकर लंबे समय से विभिन्न पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है और मामला समय-समय पर चर्चा का विषय बनता रहा है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल